Posts

Showing posts with the label छत्तीसगढ

पार्षद गुनीराम साहू ने पल्लवी गिफ्ट एंड फैंसी स्टोर्स का फीता काटकर किया शुभारंभ

Image
कसडोल । नगर पंचायत कसडोल के वार्ड 14 स्थित मिनिमाता कन्या स्कूल गेट के पास बीते सोमवार को पार्षद गुनीराम साहू ने नवीन प्रतिष्ठान पल्लवी गिफ्ट एवं फैंसी स्टोर्स का शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए , इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में रामखिलावन डहरिया पार्षद वार्ड 14, विनोद बंजारे पार्षद वार्ड 13 की उपस्थिति ने रिबन काट कर नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया, इसके पश्चात मनोज बघेल,नंदकिशोर बघेल एवं उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही पार्षद गुनीराम साहू ने कहा कि नई नई प्रतिष्ठान खुलने से नगर की रौनक बढ़ती है. स्कूल की बच्चे ,एवं मोहल्ले वासियों को समाग्री खरीदने में आसान होगी, इस दौरान अतिथि के अलावा ,अशोक ज्वेलर्स के संचालक अशोक सोनी, जयकिशन यादव, दीपक साहू, कन्हैया केवर्त्य, शिव साहू, सुनील साहू, मनोज बंजारे, गुड्डा जायसवाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता का जनपद उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Image
महासमुंद। खल्लारी विधानसभा के ग्राम परसदा में भेखलाल साहू जनपद उपाध्यक्ष बागबाहरा ने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जय बजरंग युवा कबड्डी समिति एवं ग्रामीण जनों के द्वारा एक द्विसिय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भेखलाल लाल साहू मुख्यातिथि ने माँ भारती के तैल चित्र का पूजन कर फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि भेखलाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि कबड्डी का खेल पुरातन काल से खेला जा रहा है आज यह कबड्डी अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है ।  गाँव के खिलाडी आज ऐसे प्रतियोगिता में हिस्सेदारी कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारकर उच्चस्तर पर खेल में भाग लेते हैं । कबड्डी के खेल से यह बात की हमे सिख मिलती है कि हमे संगठित होकर एकजुटता का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले में जीत अर्जित कर सकते हैं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य प्रतिनिधि खोमन साहू , सोसायटी अध्यक्ष केशव साहू ,सरपंच प्रतिनिधि दिलीप ठाकुर , वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा राणा ,उपसरपंच खेमा राम साहू ,रजे लाल यादव सोसायटी प्रबंधक ,मनी राम पांडे ,होमसिह बंजारा ,गुरुदयाल चक्रधारी ,डॉ चिन्ता राम साहू ,घँसिया...

महासमुंद पुलिस ने विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

Image
महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पीढ़ी चंद्रा द्वारा जिले के थाना प्रभारियों तथा विवेचकों को अद्यतन विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पीढ़ी चंद्रा के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन के संबंध में आज जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं निवेशकों को जानकारी दिया गया इस संबंध में हुए नए प्रावधानों के विषय में जानकारी भी दी गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, प्रतीक्षा उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर तथा जिले के समस्त थाना प्रभारी गण विवेचक व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Image
महासमुन्द 14 जनवरी । महासमुंद खरोरा में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अमर अरुण चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, विशेष अतिथि जागेश्वर जुगनु चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, कुनाल चंद्राकर जनपद सदस्य, श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर जनपद सदस्य, वीरेन्द्र चंद्राकर अध्यक्ष सरपंच संघ, अमन चंद्राकर पार्षद नपा महासमुंद, राहुल चंद्राकर युवा नेता बेमचा, हेमन्त चंद्राकर सरपंच प्रतिनिधि उमरदा, अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सुनीता देवदत्त चंद्राकर के द्वारा की गई।  कार्यक्रम के शुभारंभ पश्चात जनपद सदस्य कुणाल चन्द्राकर ने अपने उदबोधन में कहा प्रतिवर्ष युवाओ के द्वारा ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि युवा आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा को निखार सके और बेहतर मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने टेनिस बॉल क्रिकेटप्रतियोगिता की शुरुआत करने से पहले खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता महासमुंद से 16 खिलाड़ियों का चयन

Image
महासमुन्द 14 जनवरी। राजनांदगांव में आयोजित अन्तर महाविद्यालय राज्य स्तरीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज महासमुन्द के 16 छात्रों का चयन किया गया है। आज शनिवार को चयनित सभी खिलाड़ियों व कोच मैनेजर ने विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी।  गौरतलब है कि 23 जनवरी को राजनांदगांव में अन्तर महाविद्यालय राज्य स्तरीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें पीजी कॉलेज के 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आज शनिवार को चयनित सभी खिलाड़ियों ने   जिला ओलंपिक संघ के सचिव सैयद इमरान अली के नेतृत्व में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान कौनन मोहम्मद, त्रिवेंद्र यादव, धनंजय चेलक, आदित्य चंद्राकर, हिमांशु साहू, आदित्य साहू, रोशन यादव, जयचंद दास, सिफ्टेन रजा, मोनू सिंह, सकलेन अहमद, कबीर अहमद, लालू यादव, कुंदन चंद्राकर सहित रुपेश महिलांग, टिकेश्वर साहू, कपिल पेदरिया, मुकेश पेदरिया उपस्थित थे।

दूसरे के टोकन पर धान बेचने किसान 92 क्विंटल धान जब्त

Image
महासमुंद 13 जनवरी 2023। जिला कलेक्टर आदेशानुसार अवैध रूप से धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने वालों पर कार्रवाई किया गया आज अनुविभागीय अधिकारी रा. बागबाहरा के निर्देशानुसार धान उपार्जन केंद्र खल्लारी में राजस्व मंडी व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लेखराम पिता बृजलाल द्वारा दूसरे कृषक के टोकन में अपना धान खपाने के उद्देश्य से लाये गए धान को जप्त किया गया। जिसमें से एक टोकन का कृषक नेतराम मौजूद ही नहीं था। निरीक्षण टीम जब मौके पर पहुंची तब लेखराम अन्य कृषक को उसके घर लेने गया था।  तीन ढेरी में से एक ढेरी का धान अमानक था जबकि और दोनों ढेरो में तीन किश्म के धान का मिलावट पाया गया मौके पर ही बारदाने में भराया गया बारदाने में 262 कट्टा धान लगभग 92 क्विंटल को जब्त कर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया।

बुन्देली के अंतर्राज्यीय सीमा का किया आकस्मिक निरीक्षण पुलिस जवानों की सुनी समस्याएं।

Image
महासमुंद।  अंतर्राज्यीय बार्डर एवं जिलें के सरहदी चौकी क्षेत्रों का पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। अंतर्राज्यीय बार्डर ग्राम लीलेसर घाट एवं ग्राम नदी चरौदा में तैनात कर्मचारियों से बार्डर का जायजा लेकर संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखने हेतु निर्देशित किया। सरहदी राज्यों से आने वाली अवैध मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब आदि की तस्कीर की रोकथाम हेतु वाहनों का सघन चेकिंग करने व संदिग्ध गतिविधियों का तत्काल सूचना देने कहा गया है।  तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह बुंदेली चौकी पहुचकर चौकी का निरीक्षण किया और अधिकारी कर्मचारियों से मुलकात कर उनकी समस्या सुनी व ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महासमुंद का ग्राम नदीचरौदा क्षेत्र में आने की सूचना पाकर लगभग 50 की संख्या में ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्या बताई। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों की समस्यों को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

स्कूली बच्चों को पेन कांपी बांटकर मनाया युवा दिवस

Image
महासमुंद 12 जनवरी 2023। राष्ट्रीय युवा दिवस वर्ष 1863 में जन्मे नरेंद्रनाथ दत्ता यानि स्वामी विवेकानंद की जन्म-दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर वर्ष 1984 से हर साल मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन और उनके किए गए कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। महज 39 वर्ष का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद का पूरी जिंदगी आज के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने वाली है। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने स्कूली बच्चों को पेन कॉपी बाटा  साहू ने कहा हर युवा राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। वे युवाओं के सामर्थ्य का सही इस्तेमाल पर किया जाना चाहिए। वे युवाओं से कहते थे कि अपनी आरामदायक (कंफर्ट जोन) से बाहर निकलो और अपने उद्देश्यों की प्राप्त के लिए प्रयास करके उसे प्राप्त करो। स्वामी जी कहते थे, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।” स्वामी विवेकानंद युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर देते थे। मेरा विश्वास युवा पीढ़ी, आधुनिक पीढ़ी में है। वे सिंह की भांति सभी समस्याओं से लड़ सकते हैं। मेरे साहसी युवाओं, यह विश्वास रखो कि तुम ही सब ...

कलेक्टर ने ली समीक्षा बभूमि आबंटन, नियमितीकरण नगरीय क्षेत्रों में कैम्प लगाने दिया निर्देश

Image
महासमुंद 10 जनवरी 2023। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समीक्षा के दौरान सभी जिला नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदी एवं मिलर्स द्वारा धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री द्वारा जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के आयोजन के दौरान विधानसभावार किए गए घोषणा एवं निर्देशों का पालन निर्धारित समय में करने एवं प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 2525 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 2271 मांग से संबंधित तथा 254 शिकायत संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। पीजी पोर्टल, पीजीएम पोर्टल, जन शिकायत, सीएम जन चौपाल, कलेक्टर जनदर्शन, लोक सेवा केन्द्रों सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की संख्या को देखते हुए उसकी प्रतिदिन समीक्षा कर शीघ्रता से निराकरण करने को कहा। समय सीमा की ब...

तारिणी कुलदीप नगर अध्यक्ष और तारिणी कुलदीप बने विकास खंड महिला संगठन अध्यक्षा

Image
महासमुंद।  सोनापुटी परिक्षेत्र के खैराडेरा में छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज विकासखंड बागबाहरा के प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें इष्टदेव शंभू महादेव के पूजा अर्चना के पश्चात ब्लाक संरक्षक मोतीलाल पांडे जी के सभापतित्व में सभा का संचालन प्रारंभ हुआ .सभा में महत्वपूर्ण 2 विषय नगर इकाई बागबाहरा का गठन एवं विकास खंड महिला कार्यकारिणी का चयन करना था, जिस पर गंभीरता से चर्चा हुआ . प्रथम सत्र में नगर इकाई बागबाहरा का गठन किया गया, इस संबंध में अध्यक्ष श्री हीराराम नेताम ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए बताया कि अब तक बागबाहरा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आता था जिससे नगर का महत्व विलुप्त हो चुका था , नगर इकाई के गठन होने से नगर समाज के लोगों का भी महत्व बढ़ेगा ।  सर्वप्रथम नगर क्षेत्र का निर्धारण किया गया जिसमें नगर क्षेत्र बागबाहरा के अंतर्गत बागबाहरा नगर क्षेत्र के साथ साथ खोपली एवं फुलवारी ग्राम को भी शामिल किया गया. नगर कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष के रूप में थनवार कुलदीप जी को, उपाध्यक्ष रूपलाल तांडे, सचिव पुलस कुमार तांडे, कोषाध्यक्ष कीर्ति जगत, कार्यकारिणी सदस्य -...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने राकेश

Image
महासमुंद। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति से प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भरत वर्मा ने राकेश चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव को प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दायित्व सौंपा है।   राकेश चंद्राकर पूर्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री महासमुंद, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन की सेवा में तत्पर रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर राकेश चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, भरत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा का आभार व्यक्त किया।  नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। चंद्राकर को महामंत्री बनाए जाने पर धर्मेश शुक्ला, पप्पू पटेल, धर्मेन्द्र यादव, धरम साहू, राकेश साहू, कमल कौशिक, निर्भय नायक, खेमराज बघेल, रामेश्वर गब्बर साहू, हनी सिंह, कुलजीत सलूजा,राजा अग्रवाल,रुपलाल पटेल, डोमार पटेल, विकास चंद्राकार, शशिकांत साहू, संदीप घोष, संदीप दीवान, प...

बागबाहरा पोल्ट्री फार्म में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार

Image
महासमुन्द। बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोग ग्राम पडकीपाली खार में ताश पत्ती जुआ खेलने की सूचना पर थाना बागबाहरा एवं सायबर सेल महासमुंद के संयुक्त टीम पडकीपाली खार पारस पोल्ट्री फार्म हाउस में जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें आरोपियों गिरफ्तार किया गया। 01 पारस चंद्राकर पिता तिलक राम चंद्राकर 02 संदीप सोनी पिता बाल गोविन्द सोनी 03 राकेश चंद्राकर पिता तेजन चंद्राकर 04 देव सिंह ध्रुव पिता सीताराम ध्रुव 05 रूपेश साहू पिता सेवाराम साहू 06 आकाश चंद्राकर पिता तेज राम चंद्राकर 07 सुनील जैन पिता केशरीचंद जैन 08 बैजनाथ साहू पिता राजाराम साहू 09 चंद्र कुमार साहू पिता धनेश राम साहू 10 खेमराज जैन पिता स्व. तेजमल जैन  के संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 73000 रूपये एवं 10 नग मोबाईल रूपये , 08 नग मो.सा. एक कार जप्त कर कब्जा में पुलिस के लिया गया है एवं आरोपीयों को समय सदर में गिरफ्तार किया गया।

महासमुंद उन्नत कृषक संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रेसवार्ता

Image
महासमुंद 6 जनवरी।   महासमुंद उन्नत कृषक संघ के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष संजय चंद्राकर ऋषि कुमार चंद्राकर प्रेसवार्ता कर किसानों को समस्या और समाधान के लिए सरकार का धन्याकरण कराया बोले की हम आप सभी एक फार्मूले से अच्छी तरह से परिचित हैं. वह है मांग और आपूर्ति का फार्मूला. सदैव ही देखा गया है कि जब किसी सामान की मांग कम रहती है और आपूर्ति ज्यादा होने पर उस वस्तु के दाम कम हो जाते हैं. इसी तरह जब मांग ज्यादा और आपूर्ति कम हने पर सामानों के दाम आसमान छूने लगते हैं. विगत 50 दिनों से सम्पूर्ण भारत में एक नया फार्मूला देखने में आ रहा है. मांग भरपूर होने तथा आपूर्ति कम होने के बावजूद भी सामानों के दाम कम होते जा रहे हैं. यह नई कहानी है ताजे सब्जियों की।  वर्ष 2017-2018 में भी सब्जियों के दाम लागत से कम हो गए थे. तब किसान अपने उत्पाद यहाँ वहां फेंक रहे थे, जिसे मिडिया ने भी प्रमुखता से दिखाया / छापा था. किन्तु अभी अक्टूबर 2022 से आज तक जो हालात बने हैं वैसा तो कभी नहीं देखा गया. अभी किसानों के पास बम्पर उत्पाद नहीं है, सम्पुर्ण भारत के किसी भी मंडी में देखा जाए तो किसी भी मंडी में मांग से ज्...

अवैध महुवा देशी 110 लीटर महुआ शराब

Image
1. मुरलीधर मिरी पिता नेहरूलाल मिरी उम्र 18 साल बेल्डीहपठार थाना बसना महासमुंद 02. राकेश बारिक पिता सालिकराम बारिक उम्र 19 साल साकिन बेल्डीहपठार थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग. महासमुंद 5 जनवरी 2023 । दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 110 लीटर हाथ भट्टी देशी महुआ शराब 02 नग मोटर सायकल HF डिलक्स बिना नंबर और प्लेटीना बिना नंबर को जप्त किया गया अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करते हुवे थाना बसना में 02 प्रकरण में आब. एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही किया गया     पहला मामला मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोहका पानी टंकी के पास अवैध शराब परिवहन करते आरोपी मुरलीधर मिरी के पास एक खाखी कलर के बैग के अंदर रखे 07 नग प्लास्टिक झिल्ली में 05, 05 लीटर भरी कुल 35 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब और एक लाल रंग का मोटर सायकल बिना नंबर जप्त कर आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी।  दूसरा मामला  मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिधली मोड मे अवैध शराब परिवहन करते आरोपी राकेश बारिक से एक छिंटदार बैग के अंदर 08 प्लास्टिक झिल्ली में प्रत्येक में 05, 05 लीटर 40 लीटर देशी ह...

दिव्यांगजनो का सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण खीर सागर नाग को प्रदान किया गया व्हील चेयर

Image
महासमुंद 5 जनवरी 2023। दिव्यांगजन डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण सह  सत्यापन हेतु समाज कल्याण विभाग की जिला स्तरीय टीम का सत्यापन दौरा जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत प्रेतनडीह में किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन प्रेतनडीह में सर्वेक्षण एजेंसी के ब्लाॅक कोआर्डिनेटर एवं सर्वेयर की बैठक ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंचायत सचिव के उपस्थिति में जिला प्रभारी श्रीमती संगीता सिंह द्वारा ली गई। निरीक्षण के दौरान सर्वे एजेंसी द्वारा तैयार की गई सर्वे सूची का निरीक्षण किया गया। तथा विभाग को प्रस्तुत की गई, सर्वे सूची रिपोर्ट से सत्यापन किया गया तथा जिला प्रभारी द्वारा ग्राम में सर्वे एजेंसी के कर्मचारियों के साथ भ्रमण कर डोर टू डोर सूची का सत्यापन किया गया। भ्रमण के दौरान खीर सागर नाग जो एक (मानसीक रूप से दिव्यांग) सीपी बच्चा से मुलाकात हुई जो की बिस्तर पर ही दैनिक क्रियाकलाप करता है। जो की आधुनिक मोबाईल फोन को अपने पैर के उँगली से फर्राटेदार चलाने में सक्षम है। उक्त बालक के लिए उप संचालक द्वारा व्हील चेयर प्रदाय करने हेतु विभागीय कर्मचारियों को आदेशित किया गया।...

लंबित प्रकरणों का समय-सीमा जल्द निराकरण करे । अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार

Image
महासमुंद जनवरी 2023।  समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा ने लंबित प्रकरणों का निपटारा शीघ्रता से और गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। बैठक में आगामी दिनों में ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली मानस गान प्रतियोगिता की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के लिए कहा। साथ ही राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में जिले से शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए सभी प्रकार की जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु खेल अधिकारी को निर्देश दिए। लोक सेवा केन्द्रों में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की संख्या को देखते हुए उसकी प्रतिदिन समीक्षा कर शीघ्रता से निराकरण करने को कहा। इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के आयोजन के दौरान विधानसभावार किए गए घोषणा एवं निर्देशों का पालन निर्धारित समय में करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनसमस्याओं एवं जन शिकायतों के निराकरण तथा विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समीक्षा के दौरान सभी जिला नोडल अधिका...

खिलाड़ी का वक्तित्व निखारता हैं खेल का मैदान में अपने लक्ष्य उद्देश्य प्राप्त होता हैं ~ अशवन्त साहू

Image
महासमुंद 5 जनवरी 2023। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खट्टी मे क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता समापन समारोह मे पहुंचे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया, इस अवसर पर उपस्थित वहां की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व के लोगों की पसंद है आज क्रिकेट के मैदान में जो नौजवान अपनी किस्मत को आजमाने का काम कर रहा है वह आने वाले समय में जरूर विधानसभा और अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेगा।  खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए क्योंकि हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं ,आज खेल से ही मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास का होना संभव है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया। महासमुद और खट्टी के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया, विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया साथ में युवा नेता देवेंद्र चंद्राकर, युवा नेता ऋषभ जैन, युवा नेता अमन वर्मा,वरिष्ठ ...

सरायपाली पुलिस ने जुवा खेलते पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image
महासमुंद। महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने समस्त थाना एवं चौकी जिले में अवैध जुआ सट्टा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ में सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर सेे सुचना पर ग्राम नुनपानी खेतो में ताश पैसे लगाकर जुआ खेल रहे कुछ व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से नगदी रकम 53500 रूपए जप्त किया गया 5चो आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल

Image
महासमुंद। संयुक्त मंच आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संघ 23 जनवरी से 7 सुत्रीय मांगों को लेकर करेंगे हड़ताल। कल से 22 जनवरी तक कार्य के दौरान काली पट्टी लगकर करेंगी विरोध प्रदर्शन।  छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन के संयुक्त मोर्चा आज सैकड़ों की तादाद में महिला बाल विकास विभाग पहुंच कर, जिला परियोजना अधिकारी और शहर परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में जानकारी देते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादे और 7 सूत्री मांगों को 23 तारीख से पूर्व पूरी नहीं करती है, तो छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 23 तारीख से रायपुर राजधानी में 5 दिन का महापड़ाव करेंगे। महापड़ाव में भी अगर राज्य सरकार ने मांगे पूरी नहीं की, तो पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल पर चले जाने से आंगनवाड़ी पूरी तरह बंद हो जाएगी और राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जानी वाली सारी योजनाएं ढप हो जाएगी।महिला बाल विकास व...

महासमुंद कोतवाली थाना प्रभारी ने माता कस्तूरबा बालिका स्कूल और वृद्ध आश्रम में मनाया नव वर्ष

Image
महासमुंद। महासमुंद कोतवाली थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गरिमा दादर एवं थाना स्टाफ के द्वारा कल माता कस्तूरबा बालिका स्कूल और वृद्ध आश्रम के लोगों के साथ नव वर्ष मनाया गया।