रेशम कोसा धागे का उत्पादन बढ़ाने पर मंथन, सचिव राजेश राणा ने किया महिला समूहों और व्यापारियों से चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रेशम सेतु ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा बैठक आयोजित की गई बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा जी (IAS), CS नॉनहरें जी ज्वाइन डायरेक्टर एवं ठाकुर राम जी डिप्टी डायरेक्टर छत्तीसगढ़ के सभी महिला समूह धागाहरण एवं व्यापारिक उपस्थित रहे । कोसा धागे के उत्पादन को बढ़ावा देने रेशम उद्योग को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में प्रतिभागियों से चर्चा किया गया, इस दौरान महिला धागाकरण समूहों की भूमिका, कोसा धागा उत्पादन में वृद्धि तथा व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से महिला समूह एवं व्यापारियों शामिल हुए महासमुंद, धमतरी, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ जिलों के महिला धागाकरण समूहों तथा कोसा धागा क्रेता-व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में रेशम एवं कोसा धागा उत्पादन को प्रोत्साहित करना, महिला समूहों के कार्यों को बढ़ावा देना और रेशम आधारित आजीविका के अवसरों को मजबूत करना रहा। इस पहल से महिला धागाकरण समूहों को ...