Posts

Showing posts with the label छत्तीसगढ भुइयां के गोठ

काल्पनिक मुद्दों को लेकर बरगला रहे है मुद्दा नहीं हैं तो सुर्खियां बटोरने भाजपाई : ढेलू निषाद

Image
महासमुन्द 14 जनवरी । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद ने कहा कि स्थानीय भाजपा के नेताओं के पास मुद्दा नहीं है। लिहाजा काल्पनिक मुद्दों को लेकर क्षेत्र की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष श्री निषाद ने भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रेम चंद्राकर के बयान को हास्यपद बताते हुए कहा कि वे सुर्खियों बटोरने उलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। जिले के विधायक जनहित मुद्दों को लेकर हरसंभव प्रयास कर रही है। जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कोरोनो महामारी के दौरान पूरे समय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने राहत सामग्री वितरित करने के साथ ही उचित चिकित्सा व्यवस्था के लिए हमेशा तत्पर रहे। जबकि भाजपा के नेता अपने घरों में दुबके रहे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के प्रयास से मेडिकल कालेज की सौगात मिल सकी है।  मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए हरसंभव संसाधन मुहैया कराया गया। भवन निर्माण की प्रकिया भी चल रही है। बायपास निर्माण के लिए भी आवश्यक पहल संसदीय सचिव श्री चंद...

11 पिछड़ी जनजाति के लिए बांस बना कमाई का जरिया

Image
महासमुंद 14 जनवरी 2023। बाँस कलाकृति प्रदेश में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में लोकप्रिय शिल्पों में से एक है। बांस शिल्प की कलाकृतियां शहर, गांव के साथ ही अधिकांश घरों में किसी न किसी रूप में देखने को मिल ही जाता है, यह सुलभ, सरल एवं लोकप्रिय है। स्थानीय ग्रामीण आदिवासी और यहाँ की कमार महिलायें बांस शिल्प का उपयोग और महत्व को जानती और पहचानती है, वे बांस का काम प्रमुखता से करते है और बांस से अनेक उपयोगी एवं मनमोहक सामग्रियां तैयार करते है। बांस से टोकरी, सूपा, चटाई, झाडू समेत रोजमर्रा के घरेलू उपयोग की कई चीजें बनाई जा रही है। महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा में लगभग 11 विशेष पिछड़ी जनजाति छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण मिशन बिहान अन्तर्गत जुड़ी है। ये जनजातियाँ पहले परम्परागत कार्य जैसे कृषि या बॉस के छोटे स्तर के  बांस से टोकरी, सूपा, चटाई, झाडू आदि घरेलू सामान्य सामग्रियाँ बनाती या ज़्यादातर इस जाति के लोग रोज़ी-रोटी के लिए शहरों की ओर रुख़ करते थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थित दयनीय होती थी। बच्चें पढ़ाई-लिखाई से दूर रहते थे। महिलायें भी बहुत कम किसी से बातचीत करती थी।    ...

हजारीबाग झारखण्ड फरार अपराधी को ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया

Image
महासमुंद। महासमुंद जिले में जिला जेल महासमुंद से फरार विचाराधीन बंदी थाना सरायपाली अपराध क्रमांक 23 ,2020 धारा 363,366,376 भादवि 6 पॉक्सो एक्ट के मामले में विचाराधीन बंदी को झारखण्ड के ग्राम मेरू स्थित ईंट भट्ठा में दबिश देकर फरार आरोपी यादराम ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसे गिरफतार कर माननीय न्यायालय जिला हजारीबाग़ झारखण्ड से ट्रॉसिट रिमाण्ड पर थाना महासमुंद लाया गया है। यादराम ठाकुर पिता लेखराम ठाकुर उम्र 28 वर्ष सकिन चारभांठा थाना सरायपाली जिला महासमुंद जो न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 23 जनवरी 2020 से जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध था। उक्त विचाराधीन बंदी को दिनांक 14 सितंबर 2022 को मान. न्यायालय सरायपाली पेशी पर भेजा गया था, जहाँ पेशी के दौरान बंदी का स्वास्थ्य खराब होने से सरायपाली अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा था। उक्त बंदी को चिकित्सक के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद रिफर करने पर पेशी पश्चात् जिला जेल दाखिल किया गया था। अस्पताल महासमुंद में ईलाज के दौरान रात्रि 02 बजे से 06 बजे के मध्य उक्त बंदी जिला अस्पताल से मौका देखकर फरार...

जनदर्शन में कलेक्टर ने सक्त आदेश नागरिकों की मांग एवं समस्याएं का शीघ्र हो निराकरण

Image
महासमुंद 10 जनवरी 2023। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जनदर्शन में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगो को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन कार्यक्रम में बिरबिरा के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से बिरबिरा-बांसकुड़ा के किसानों के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि शीघ्र दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने उन्हें नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया। इसी तरह महासमुंद विकासखण्ड के अंतर्गत छिंदौली (झलप) के ग्रामीणों एवं पालकों ने बताया कि कार्मेल इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंदौली में 10वीं बोर्ड परीक्षा केन्द्र संचालित करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि कार्मेल इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंदौली में नर्सरी से कक्षा 10वीं तक सीबीएसई द्वारा कक्षाएं संचालित है। लेकिन यहां के विद्यार्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए महासमुंद जाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बसना विकासखण्ड के ग्राम बिछिया के...

महासमुन्द पुलिस ने राज्यस्तरीय मानव अधिकार, वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया आयोजन

Image
छत्तीसगढ राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 13 प्रतिभागी हुये शामिल। बिलासपुर की प्रतिभागी महिला आरक्षक तरूणलता मिश्रा रही विजेता। महासमुंद। मानव अधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता के लिए राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगता का 2023 का महासमुंद पुलिस द्वारा मानव अधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता उत्पन्न करने के लिये महासमुन्द पुलिस विभाग के द्वारा हाॅटल अकाशिया, बैंक्वेट हाल महासमुन्द राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर (IAS) तथा पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, डी.एफ.ओ. पंकज कुमार राजपूत के द्वारा माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ महतारी के चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के गायन के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, डी.एफ.ओ. पंकज कुमार राजपूत तथा पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा अपने ...

4500 लिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 04 जनवरी तक लिए जाएंगे आवेदन

Image
महासमुंद 30 दिसम्बर 2022। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त हायर सेकेण्डरी स्तरीय परीक्षा-2022 के तहत निम्न श्रेणी लिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के लगभग 4500 पदों के लिए 04 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसके लिए आवेदकों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर अवलोकन कर सकते है।

छत्तीसगढ़ में मौसम की करवट नमी बारिश बचने कलेक्टर ने लिए पर्याप्त व्यवस्था केंद्रों में कवर कैंप

Image
महासमुंद 11 दिसंबर 2022।  कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को धान को मौसम को देखते हुए नमी बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था तहत सभी केंद्रों में कवर कैंप रखने । एकाएक मौसम की करवट से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। जिससे जिले में ठंड बढ़ गयी है। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सहकारिता, बैंक, खाद्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण करने कहा।  उन्होंने संभावित बेमौसम बारिश को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है। धान खरीदी के निरीक्षण हेतु नियुक्त समस्त जिला अधिकारियों को अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव की समुचित व्यवस्था करें और जानकारी लेते रहे।   उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की स्टेकिंग बारिश से बचाव के लिए उचित तरीक़े से ढका हुआ हो, यह सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में धान ख़राब न हो। सभी उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल से धान के स्टेकिंग ढका रहे, इसका ध्यान रखे। किसी भी केन्द्र में अव्यवस्था दिखे तो तत्का...