कलेक्टर ने ली समीक्षा बभूमि आबंटन, नियमितीकरण नगरीय क्षेत्रों में कैम्प लगाने दिया निर्देश
महासमुंद 10 जनवरी 2023। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समीक्षा के दौरान सभी जिला नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदी एवं मिलर्स द्वारा धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री द्वारा जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के आयोजन के दौरान विधानसभावार किए गए घोषणा एवं निर्देशों का पालन निर्धारित समय में करने एवं प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 2525 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 2271 मांग से संबंधित तथा 254 शिकायत संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। पीजी पोर्टल, पीजीएम पोर्टल, जन शिकायत, सीएम जन चौपाल, कलेक्टर जनदर्शन, लोक सेवा केन्द्रों सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की संख्या को देखते हुए उसकी प्रतिदिन समीक्षा कर शीघ्रता से निराकरण करने को कहा।
समय सीमा की बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के लिए भूमि आबंटन की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों, जन शिकायतों एवं जनसमस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने नरवा विकास के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को बारिश के पहले पूर्ण करने, तृतीय चरण में स्वीकृत सभी गौठानों में लगातार गोबर खरीदी करने एवं गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री सुनि

Comments
Post a Comment