उड़ीसा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में छ.ग. सतनामी समाज को आमंत्रण, मुख्य अतिथि में छत्तीसगढ़ मंत्री पहुंचे
उड़ीसा/छत्तीसगढ़ । उड़ीसा खरियार रोड शांति नगर में गुरु घासीदास जयंती की 266 वीं गुरु पर्व धूमधाम से मनाई गई पवित्र जैतखाम में श्वेत ध्वज, पालो चढ़ाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं उड़ीसा सरकार के (योजना एवं समन्वय) मंत्री राजेंद्र ढोलकिय पहुंचे। छ.ग. अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के.पी. खण्डे गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉ. जे.आर. सोनी, कोषाध्यक्ष डी.एस. पात्रे प्रवक्ता चेतन चंदेल , रायपुर नगर निगम पार्षद सुंदरलाल जोगी सहित अनेकों विशिष्ट जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उड़ीसा सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिलाल बंजारे, लल्लू चेलक धनराज सोनवानी, जयराम ढीढी , मोहन चेलक , लोकेश कुमार घृतलहरे जगजीवन , गुंधर बघेल, केशव बारले , प्रहलाद ढीढी गजेंद्र टंडन, जीराखन , हीरालाल जोगी , गंगाराम पहरे सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात अतिथियों ने उपस्थित जनसमूहों को जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया। ग्राम झेंझरा निवासी गणेशु पहरे के निवास में भंडारप...