Posts

Showing posts with the label भुइयां के गोठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के उपस्तिथि मे भजापा मे लिया प्रवेश

Image
महासमुंद। पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा के उपस्तिथि मे भाजपा शहर मण्डल कोषाध्यक्ष हनीष बग्गा एवं प्रकाश चंद पटेल (माखन) के नेतृत्व  जिला कार्यालय में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की उपस्थिति में किया भाजपा प्रवेश किया  एवं संकल्प लिया  कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में निष्ठापूर्वक एवं समर्पण से साथ आगामी चुनाव में भाजपा को लायेंगे।                  प्रवेश करने वालो में हिमांशु शर्मा, युवराज शर्मा, हिमांशु देवांगन, देवगांधी, सुभम सिन्हा, सुरज मिर्चय , नोहर साहू, लाला साहू, देवा साहू, केदार साहू, उमाशंकर साहू लालाराम ध्रुव  इत्यादि थे। 

प्रदेश सरकार की सारे वादे खोखले केंद्र सरकार की योजनाओं और राशि से विकास कार्यों को अपनी उपलब्धि गिना रही है

Image
महासमुंद फरवरी 2023।  पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डाॅ. विमल चोपडा़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में  कहा कि   मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की गणतंत्र दिवस के अवसर पर किये गये सारी की सारी घोषणा हवा हवाई है , जो योजनाए है वह खोखला है जो उपलब्धी बताई गयी है, वह केन्द्र सरकार की राशि है, ना की प्रदेश सरकार।  डाॅ. चोपडा़ ने आरोपो के घेरे में लेते हुए कहा कि जिस प्रकार घोषणा पत्रिका में भूपेश बघेल ने अपनी उपलब्धिया छत्तीसगढ़ की जनता  के मध्य की रखी वह  अमानक है ।  पत्रिका में लिखा है कि प्रदेश के तेन्दूपत्ता संग्रहको को प्रति मानक बोरा 4 हजार कर दिया गया जबकि इसमें बोनस काट दिया गया है । इससे पहले बोनस के साथ ज्यादा राशि मिलती थी वह भी  2500 रूपये में साथ ही अन्य योजना भी समाप्त की दी गयी है इसलिए प्रदेश की हर गाँव में तेन्दूपत्ता संग्रहक इसकी निंदा कर रहे है,  जो पुरानी पद्धति थी जिसमें संग्रहको को बोनस मिलता था और अन्य योजनाओ का लाथ , वे उन्हे उचित बता रहे है। प्रदेश में 562 खाद्य प्रसंस्करण ईकाइया स्थापति करने की बात कही गयी  ...

देश का संपूर्ण विकास करने वाला बजट राज्यों को निवेश के लिए मिलेगा पूंजी भारत विकास का बजट

Image
महासमुंद फरवरी 2023। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव राकेश चंद्राकर ने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों के लिए राहत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत को विकास की दिशा में आगे लेकर जाने वाला बजट है। चंद्राकर ने कहा कि भारत दुनिया में 5वीं बड़ी अर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। आज के बजट से देश के कई पायदान आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है इस बजट से संपूर्ण विकास होगा। यह पहला बजट है जिसमें आयकरदाताओं को भारी छूट मिली है, पहला बजट है जिसमें किसानों और युवाओं को लाभ दिया गया है, पहला बजट है जिसमें 45 लाख नौजवानों को 3 साल तक भत्ता देने की बात कही गई है। एक करोड़ किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया है। बजट में हर पक्ष को ध्यान में रखा गया है।  देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 2 लाख करोड़ रेलवे में रखा गया है। 5 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए 75 हजार करोड़ रुपये रखें गए गए हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं जो 80 करोड़ लोगों को फायदा देती है। उसको बढ़ाया गया है। जिस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने...

भाजपा महिला मोर्चा की महासमुंद जिलाध्यक्ष बनी सुधा साहू

Image
  महासमुंद जनवरी 2023। भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा साहू को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है। भाजपा नेत्री श्रीमती साहू की जिलाध्यक्ष नियुक्ति से हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास किया जाएगा।  गौतलब है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छग के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत ने प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसके तहत महासमुंद जिला का कमान भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा साहू को सौंपा गया। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की है। इसके साथ ही जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वह पार्टी तथा संगठन को साथ में लेकर काम करेंगी। उनकी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,जि...

सरपंच संघ ने नव निर्वाचित उपचुनाव में जीतकर आए सरपंचों का किया सम्मान

Image
महासमुन्द जनवरी 2023। जनपद पंचायत सभागार में 18 जनवरी को सरपंच संघ का बैठक आहूत किया गया। तत्पश्चात उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले ग्राम अछोला सरपंच श्रीमती मानकी कमलनारायण साहू, कांपा के सरपंच, संदीप चन्द्राकर, मोरधा के सरपंच दामजी साहू साहू का गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर सम्मान किया।  इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र चंद्राकर, दुजराम साहू, श्रीमती सुनीता देवदत्त चन्द्राकर, पतिराम बघेल, नरेंद्र साहू, ताम्रध्वज निषाद, श्रीमती जयसुधा हेमन्त चन्द्राकर, गोवर्धन बांधे, श्रीमती टेमिन टिकेश्वर सिन्हा, सोनसाय निर्मलकर, साजन यादव, निलकंठ साहू, छन्नू राम ध्रुव सहित सरपंच संघ के सदस्यगण सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

महासमुंद विधानसभा युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियो कार्याे से प्रभावित होकर 50 ने भाजपा हुवे शामिल

Image
महासमुंद जनवरी 2023। महासमुंद विधानसभा के तुमगांव पंचायत के युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियो एवं प्रधानमंत्री मोदी एवं पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा  के कार्याे से प्रभावित होकर 50 से अधिक युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया एवं संकल्प किया । जिनको पूर्व विधायक डाॅ0 विमल चोपडा़ ने भाजपा के गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया एवं भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ कार्य करेंने की संकल्प लिया ।   राज्य की असफल कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं को पिछले 4 सालों से अंधरे मे रखा, माँ गंगा की कसम पर विश्वास करके जिस जनता ने कांग्रेस को राज्य की सत्ता मे बैठाया वही राज्य की झूठी कांग्रेस सरकार ने माँ गंगा जी कसम का मान नहीं रखा। राज्य के प्रत्येक वर्ग को धोखे देने वाली कांग्रेस सरकार के विरोध में नवप्रवेशियो ने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सरकार का विरोध किया । प्रवेश करने वालो में मुख्य रूप से अजय यादव , मिथलेश निषाद , देवेन्द्र साहू, गोपी यादव, दुर्गेश निषाद , विकास निर्मकर , वरूण यादव, तारेन्द्र निषाद, भारत यादव, लोकश यादव, सूरज यादव, आकाश ...

निःसंतान दंपत्तियों के लिए जिले का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी हॉस्पिटल बना आदित्य हॉस्पिटल

Image
महासमुंद छत्तीसगढ़ । महासमुंद जिले की निः संतान दंपतियों के लिए आदित्य हॉस्पिटल में शुरू हुआ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर। आदित्य हॉस्पिटल के डायरेक्टर ज्योति कालीकोटी और एचडी कालीकोटी ने जिले में बड़ रहे निः संतान दंपतियों की संख्या को देखते हुए अपने अस्पताल में यह यूनिट की शुरू की है। डॉक्टरों ने प्रेस वार्ता में बताया है कि आज की भागम भाग जीवन के चलते हैं दंपतियों में मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है, साथ ही कैरियर को लेकर युवा वर्ग में बड़ी उम्र में शादी का प्रचलन निकल पड़ा है। लिहाजा सही समय में शादी और मानसिक रूप से तनावग्रस्त होने की वजह से शरीर में कई प्रकार के विकार उत्पन्न हो रहे हैं। इन्हीं विकारों के वजह से महिलाओं में बांझपन बढ़ता चला जा रहा है, और पुरूषों में संतान पैदा करने की शक्तियां कम हो रही है। बढ़ते बांझपन को देखते हुए आदित्य हॉस्पिटल में यह शुरुआत की है। जिले का यह टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पहला अस्पताल है। इस अस्पताल के खुलने से महासमुंद जिले के निःसंतान दंपत्तियों को राजधानी सहित अन्य बड़े शहरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे, लिहाजा अब महासमुंद में ही टेस्ट ट्यूब बेबी के माध्यम...

अग्नि चंद्राकर जी जन्मदिन बधाई शुभकामनाएं

Image
1 जनवरी 2023 माननीय अग्नि चंद्राकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई,  शुभकामनाएं    

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात संसदीय सचिव ने जताया आभार

Image
महासमुन्द। संसदीय सचिव विधायक विनोद चंद्राकर की मांग पर सीएम भूपेश बघेल ने करोड़ो के विकास कार्याे की सौगात दी चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया आज गुरुवार को मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने सिरपुर व ग्राम शेर पहुंचे। सिरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने सिरपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा की स्थापना, पासीद में हाईस्कूल, तुमगांव में उपतहसील की स्थापना के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने, तुमगांव से  मार्ग का चौड़ीकरण, बावनकेरा से रामाड़बरी तक सड़क निर्माण की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने मंच से ही ग्राम सिरपुर में जिला सहकारी महासमुंद केन्द्रीय बैंक की स्थापना की घोषणा के साथ ही सिरपुर क्षेत्र के ग्राम पासिद में हाई स्कूल की स्थापना, तुमगांव में उप तहसील की स्थापना, तुमगांव से महासमुंद सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति, तुमगांव में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, महासमुंद शहर के बाहर बस स्टैण्ड निर्माण व  बावनकेरा से रामाडबरी तक सड़क निर्माण की घोषणा की।  शेर में आयोजित कार्यक्रम में ससंदीय सचिव की मांग पर मुख्यमंत्री ने ग्...

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी मिठाई खिलाकर दी बधाई

Image
महासमुंद। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मनोज मंडावी ने प्रचंड मतों से विजय प्राप्त किया अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को 21171 मतों हराया सावित्री मंडावी को 65327 वोट और ब्रम्हानंद नेताम ने 44229 को वोट मिला। महासमुंद ज़िला के कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर ने भानुप्रतापपुर विधनसभा में कांग्रेस के जीत पर बधाई शुभकामनाएं दिया रश्मि चंद्राकर नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जन आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस दवरान डॉक्टर रश्मि चंद्राकर सुनील चंद्राकर ममता चंद्राकर सचिन गायकवाड़ प्रदीप चंद्राकर लीलू साहु अनीश रजवानी मुन्ना ठाकुर जावेद जाफ़री मोटी साहु राजू साहु आकाश निसाद आन्वॉर हुसैन  जावेद चौहान भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे !

राज्य सरकार ने दी किसानों को राहत 12 करोड़ 84 लाख 86 हजार रूपए का सिंचाई कर माफ

Image
महासमुंद। राज्य के भूपेश सरकार द्वारा सभी किसानों की सिंचाई जलकर छत्तीसगढ़ राज्य की बकाया राशि माफ करने से महासमुन्द जिले के लाखों किसानों को लाभ मिला है। किसानों का 12 करोड़ 84 लाख 86 हजार रूपए का सिंचाई कर माफ हुआ है। सिंचाई कर माफ किए जाने से किसानों को काफी राहत मिली है।  संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया है। जनहितकारी फैसलों से सभी वर्ग में खुशहाली है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुविधा देने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी तारतम्य में सिंचाई कर माफी के सरकार के निर्णय से जिले के हजारों किसान लाभान्वित हुए हैं। एक नवंबर 2018 तक 342 गांवों के 51493 किसानों का 9 करोड़ 84 लाख 15 हजार, वर्ष 2018-19 में 39 हजार 656 किसानों का 89 लाख 76 हजार, वर्ष 2019-20 में 40 हजार 647 किसानों का 90 लाख 74 हजार तथा वर्ष 2020-21 में 49 हजार 54 किसानों का एक करोड़ 20 लाख 21 हजार रूपए का सिंचाई कर माफ किया गया। इससे करीब एक लाख 547 किसान लाभान्वित हुए हैं।  उन्होंने कहा कि किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार जो...

पटेवा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष को संसदीय सचिव ने दिलाई शपथ

Image
किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करने दिया गया जोर  महासमुंद। संसदीय सचिव विधायक विनोद चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पटेवा के नवनियुक्त अध्यक्ष खोम सिन्हा को शपथ दिलाई,  पूरी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पटेवा के नवनियुक्त अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्य्रकम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू, रमन सिंह ठाकुर, द्रोण चंद्राकर, रोशन पटेल, ममता चंद्राकर, सीटू सलूजा मौजूद थे।  संसदीय सचिव व विधायक  चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पटेवा के नवनियुक्त अध्यक्ष खोम सिन्हा को शपथ दिलाते हुए कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष किसानों के हित में कार्य करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करना है और धान खरीदी में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना है। नवनियुक्त अध्...

सुआ नित्य महोत्सव में शामिल हुवे किसान नेता अशवन्त साहू

Image
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में सुआ गीत प्रमुख लोकप्रिय गीतों में से है। सुआ गीत का अर्थ है सुआ याने मिट्ठु के माध्यम से स्रियां सन्देश भेज रही हैं महासमुन्द विधानसभा मिशन 2023 भ्रमण में महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खट्टीडीह में सुआ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में शामिल हुवे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू आयोजक टीम के सभी सदस्यों व ग्रामीणों के द्वारा किसान नेता अशवन्त तुषार साहू का चंदन गुलाल लगाकर स्वागत किया।  अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ में सुआ गीत प्रमुख लोकप्रिय गीतों में से है। सुआ गीत का अर्थ है सुआ याने मिट्ठु के माध्यम से स्रियां सन्देश भेज रही हैं। सुआ ही है एक पक्षी जो रटी हुई चीज बोलता रहता है। इसीलिए सुआ को स्रियां अपने मन की बात बताती है इस विश्वास के साथ कि वह उनकी व्यथा को उनके प्रिय तक जरुर पहुंचायेगा। सुआ गीत इसीलिये वियोग गीत है। प्रेमिका बड़े सहज रुप से अपनी व्यथा को व्यक्त करती है। इसीलिये ये गीत मार्मिक होते हैं। छत्तीसगढ़ की प्रेमिकायें कितने बड़े कवि हैं, ये गीत सुनने से पता चलता है। न जाने कितने सालों से ये गीत चले आ रहे हैं। ये गीत भी मौखिक ही चले आ रहे...

भेख लाल साहू जनपद उपाध्यक्ष ने किया सी सी रोड का भूमिपूजन

Image
महासमुंद। ग्राम पंचायत भालुचुवा के ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखकर 15 वे वित्त की राशि से डेढ़ लाख रुपये की सी सी रोड हेतु अपने देकर कार्य का भूमिपूजन किया। बस्ती पारा से भाठापारा के बीच मे बरसात के समय लोगो को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता था। भूमिपूजन कार्यक्रम में भालचुवा के सरपंच अंजोर ध्रुव ,उपसरपंच भागी चंद्राकर ,पंचगण राकेश दीवान ,तारिणी कुलदीप , राजकुमारी ध्रुव , संतोष ध्रुव , राजू ध्रुव ,पद्मनी साहू ,फूलसिंह ध्रुव ,गणेश बरिहा के साथ ही ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

मोबाईल दुकान में हुये चोरी का खुलासा

Image
महासमुंद। खल्लारी थाना के ग्राम कोमा खल्लारी मेनरोड पर किराना और मोबाईल शाप की दुकान रामलाल दीवान का था है। मोबाईल दुकान मे 29 अक्टूबर को शपमे चोरी हो गया था। दुकान के अंदर लगे सटर , दरवाजा एवं सटर मे लगे 03  ताला नही था। दुकान के अंदर रखे 06 नग मोबाईल, 18 नग हैड फोन 5500 नगद चोरी हो चूका था 28- 29 की मध्य रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। सायबर सेल की टीम एवं थाना खल्लारी पुलिस छोटी सी छोटी जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों तक पहुचने हेतु हरसंभव प्रसाय कर ही रहा था की मुखबिर से सूचना मिली कि पिथौरा महासमुन्द के संदेही दीपक दीवान उर्फ पिन्टू अपने पास रखे नया फोन एवं हेड फोन आदि समान को बिक्री कर रहा है।  मुखबिर के निशानदेही पर पुलिस संदेही गांव पहुच कर पकडा। आरोपी दीपक दीवान पिता स्व. मेघसिंह दीवान 20 वर्ष ग्राम खुसरूपाली थाना पिथौरा के कब्जे से मोबाइल हैड फोन जप्त किया पूछताछ करने पर चोरी की विभिन्न कंपनी का मोबाईल बेचने ग्राहक ढूंढ रहा था कडाई से पूछताछ करने पर कोमा खल्लारी मोबाईल दुकान का ताला तोड कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी दीपक दीवान के कब्जे स...

अपेक्स बैंक के नवनिर्वाचित सदस्य अजय का अंबिकापुर में आतिशबाजी के भब्य स्वागत

Image
अम्बिकापुर 18 नवंबर। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अम्बिकापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के सदस्य अजय बंसल का शुक्रवार को सर्किट हाउस में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य एवं आतिशी स्वागत हुआ। अजय बंसल के समर्थक एवं उनके सैकड़ो परिचित सर्किट हाउस पहुंच उन्हें  गुलदस्ता भेंट कर अपेक्स बैंक के सदस्य बनने पर बधाई दी। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में ढोल नगाड़े एवं भारी आतिशबाजी के साथ अजय बंसल का स्वागत किया गया।  सर्किट हाउस में स्वागत कार्यक्रम उपरांत लगभग 200 लोगों ने मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन से शहर में रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जगह-जगह आतिशबाजी कर स्वागत किया।रैली महामाया मंदिर पहुंची जहां नवनिर्वाचित सदस्य अजय बंसल ने मां महामाया के मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। स्वागत से अभिभूत अजय बंसल ने सभी समर्थकों का मुह मीठा कराकर आभार जताया।श्री बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से उन्हें नया दायित्व मिला है,वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। ज्ञातव्य ...

महासमुंद मेडिकल काॅलेज में प्रवेश पर मानसिंह को कलेक्टर चंदन कुमार ने दी बधाई

Image
मानसिंह मौर्य ने अपनी इस सफलता के लिए "युवोदय अकादमी" के प्रति आभार व्यक्त!किया ! जगदलपुर।  कलेक्टर चंदन कुमार ने महासमुंद शासकीय मेडिकल काॅलेज में प्रवेश पर मानसिंह मौर्य को बधाई दी। उन्होंने मानसिंह के किसान पिता नरसू को मानसिंह की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर युवोदय अकादमी के प्रभारी  एलेक्जेंडर चेरियन सहित अध्यापकगण उपस्थित थे।  उल्लेखनीय है कि युवोदय अकादमी से नीट की तैयारी करने वाले बस्तर विकासखण्ड के ग्राम भैंसगांव के मानसिंह मौर्य ने पहली काउंसिलिंग में ही महासमुंद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। मानसिंह मौर्य ने अपनी इस सफलता के लिए युवोदय अकादमी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निर्धन बच्चों को चिकित्सा और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के सपनों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। मानसिंह ने बताया कि छोटे से सुविधाविहीन ग्राम भैंसगांव से निकलकर  भानपुरी में बारहवीं की परीक्षा पास की और फिर युवोदय अकादमी में प्रवेश लेकर ऑफलाइन कोचिंग की। यह भी उल्लेखनीय है कि बस्तर जिला प्रशासन द्वारा युवोद...

सतनाम रावटी ब्यसन मुक्ति अभियान दल बनिखार पहुंचा

Image
महासमुंद। जगतगुरु गोसाई गुरुगद्दी नसीन विजयगुरु व जगत गुरू गुरु रूद्रकुमार जी के सानिध्य में सतनामी  समाज जिला महासमुन्द द्वारा समाज में बढ़ते नशाखोरी, मद्यपान, सतनाम संस्कृति के विपरीत खानपान शिक्षा ,आर्थिक सुदृढ़ीकरण, को लेकर राजमहन्त पी. एल .कोसरिया द्वारा चलाये जा रहे सतनाम रावटी ब्यसन मुक्ति अभियान दल आज ग्राम बनिखार पहुंचा सतनाम रावटी तृतीय चरण  सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की शुरुआत पुज्य गुरूबाबा घासीदास जी के पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गया।  रावटी में आसपास के उपस्थित समाजिक प्रतिनिधियो  ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।  1. किसी भी सामाजिक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में खानपान पुर्ण सात्त्विक होगा कोई भी नशा सेवन कर भाग नही लेगा।  2. समाज मे प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने व गरीब छात्र छात्राओंको यथासंभव आर्थिक मदद की जावे।  3. सतनाम संस्कृति के विपरीत कार्य करने वाले के ऊपर सामाजिक नियमानुसार कार्यवाही की जावे।  4.गुरु पर्व जयन्ती समारोह के शुभ अवसर पर 1 दिसम्बर से प्रत्येक सतनामी परिवार अपने आंगन में  दीपक जलाए। 5.सन 2017 स...

पदयात्रा को सभी ग्रामों में मिला रहा है समर्थन : अशवन्त तुषार साहू

Image
महासमुन्द विधानसभा।  मिशन 2023 का किसान नेता अशवन्त साहू तैयारी में हैं क्षेत्र में जगह जगह पदयात्रा कर ग्रामीणों मिल रहे समस्याओं का निराकरण में लगे हुवे हैं आज पदयात्रा दूसरा चरण ढाक से निकलकर झलप, पटेवा, तुमगांव होते हुए , महासमुंद कलेक्टर ऑफिस तक पदयात्रा विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपकर  किया जाएगा समापन : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू जी के नेतृत्व में #पदयात्रा के रूपरेखा तैयार करने के लिए गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर समस्याओं से रूबरू होकर संबंधित अधिकारियों से फोन कॉल में बात कर निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है और मांगा जा रहा है समर्थन।  महासमुंद विधानसभा झलप पटेवा क्षेत्र ग्राम कोलपदर, अमोरी, ढाक, पतेरापली लखनपुर में पहुंचकर जनचौपाल को संबोधित कर ग्राम वासियों से समर्थन मांगा अशवन्त तुषार साहू 1. सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी सुनिश्चित करें. 2. वन अधिकार मान्यता कानून आदिवासी व गैर आदिवासी समाज काबिज लोगो को मालिकाना हक दिया जाये. 3. गांव के रोड रास्ता पक्की सड़क निर्माण. 4. 20- 25 साल से आधि...

महातारी हुंकार रैली पर डॉ रश्मि चंद्राकर ने कसा तंग, स्मृति ईरानी की महतारी हुंकार रैली चुनावी दुष्प्रचार

Image
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की महातारी हुंकार रैली पर डॉ रश्मि चंद्राकर ने तंज कसा. कहा कि भाजपा को पहले उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा और गुजरात को देखना चाहिए। वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध की क्या स्थिति है? महासमुंद कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी महिलाओं को मिस कर रही है. स्मृति ईरानी की महतारी हुंकार रैली चुनावी दुष्प्रचार है. आगे डॉ रश्मि ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को हुंकार रैली में शामिल होने से पहले कम से कम होमवर्क करना चाहिए था और पता होना चाहिए था कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ महिला अपराध के मामले में देश में हमेशा अव्वल रहा है. वर्तमान में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, बिहार जैसे राज्य देश में छत्तीसगढ़ से काफी आगे हैं। ये सभी राज्य छत्तीसगढ़ से काफी आगे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ बीजेपी अब इस तरह से दुष्प्रचार कर रही है.छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में नसबंदी, गर्भाशय और आंख फोड़वा कांड हुए, लेकिन तब भाजपाई चुप्पी साधे रहे। क्या उस सम...