Posts

Showing posts from June, 2026

बिटकुली में खदान सीमांकन को लेकर संग्राम! 300 ग्रामीणों का विरोध, खदान संचालक पर गंभीर आरोप

Image
मंदिर के नाम पर मांगी जमीन कैसे पहुंची निजी हाथों पर? बलौदाबाजार। सुहेला क्षेत्र के ग्राम बिटकुली में खदान जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। खदान संचालक और ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। मामला इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गए। बताया जा रहा है कि खदान संचालक रिपुसूदन वर्मा द्वारा राजस्व अधिकारियों और पटवारी के साथ खदान भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन किया गया था। जैसे ही सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, करीब 250 से 300 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान के लिए जितनी जमीन स्वीकृत थी, उससे ज्यादा क्षेत्र में उत्खनन किया गया। लगभग चार एकड़ भूमि की अनुमति थी, लेकिन करीब सात एकड़ क्षेत्र में खनन किया गया। पहले भी इस जगह पर अवैध कचरा डंपिंग और जमीन समतलीकरण का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। विरोध के बाद कचरा हटाया गया था, लेकिन अब दोबारा सीमांकन की कोशिश से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया है। ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच दिनेश चौरे और पूर्व सरपंचों का कहना है कि कई पंचवर्षीय स...

268 परिवारों की उम्मीदों पर ग्राम सभा की नजर, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा आवास प्लस 2.0 का लाभ

Image
संवाददाता - ऐश कुमार साहू  बलौदाबाजार :-  सुहेला के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 सर्वे की स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत बिटकुली के करीब 268 हितग्राहियों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा अब इन नामों की पात्रता और अपात्रता की जांच की जाएगी। जांच के बाद पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और पात्र लोगों को आवास प्लस 2.0 योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही ग्राम विकास और पंचायत स्तर पर लगाए जाने वाले विभिन्न करों को लेकर भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसमें जल कर, भूमि कर, और स्वच्छता कर के संबंध में चर्चा की गई। पंचायत द्वारा बताया गया कि स्थानीय सुविधाओं और गांव के विकास कार्यों के लिए इन करों का प्रावधान किया गया है। ग्राम सभा में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। पंचायत को निर्देश दिए गए कि गांव में सूखा और गीला कचरा एकत्र क...

आदिवासी किसान की जमीन पर राखड़ का कहर, पंचमुखी स्टोन क्रेशर पर गंभीर आरोप

Image
ग्रामीणों ने पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन एवं झूठे आरोप लगाने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग  रिपोर्टर – अश कुमार साहू  बिटकुली - नवापारा। ग्राम बिटकुली, नवापारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पंचमुखी स्टोन क्रेशर को लेकर ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर संचालक द्वारा लगातार पर्यावरण विभाग के नियमों एवं निर्धारित शर्तों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है और किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार स्टोन क्रेशर के संचालन के दौरान निकलने वाली अत्यधिक धूल हवा के माध्यम से करीब डेढ़ किलोमीटर तक फैल रही है। इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य, खेतों की फसलों तथा आसपास के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रदूषण रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर क्रेशर संचालित हो रहा है, उसके नीचे क्षेत्र का महत्वपूर्ण बांध स्थित है, जिससे बिटकुली, नवापारा सहित आसपास के गांवों के किसानों को सि...