Posts

Showing posts from July, 2026

सुहेला में ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 वाहन चालक नशे में पकड़े गए

Image
सुहेला बलौदाबाजार। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी सुहेला निरीक्षक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान 10 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायिक दंडाधिकारी, सिमगा न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।  थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों...

सिमगा–बलौदाबाज़ार मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का सांकेतिक चक्का जाम

Image
सुहेला। 17 जुलाई 2026। सिमगा–बलौदाबाज़ार मुख्य मार्ग की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रीय संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में सुहेला में सांकेतिक चक्का जाम किया गया। इस आंदोलन में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, स्थानीय पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। आंदोलन को शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला। आंदोलनकारियों का कहना है कि सिमगा–बलौदाबाज़ार मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क की हालत अत्यंत खराब होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। संगठन का दावा है कि पिछले एक वर्ष में इस मार्ग पर लगभग 300 सड़क दुर्घटनाएं, चोटिल होने और अन्य हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण एवं सुधार का टेंडर लगभग एक वर्ष पहले हो चुका है, लेकिन अब तक न तो मरम्मत कार्य शुरू किया गया है और न ही गड्ढों क...