Posts

Showing posts from April, 2026

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र

Image
अश कुमार साहू  सुहेला। ग्राम बिटकुली, जो सुहेला के समीप स्थित है, में नाली (नहर) के विस्तारीकरण को लेकर पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लंबे समय से नहर एवं नालों पर किए गए अवैध कब्जों के कारण जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नहर क्षेत्र में किए गए सभी बेजा कब्जों को हटाया जाएगा। पंचायत के माध्यम से राजस्व विभाग के अधिकारियों, पटवारी एवं आरआई की उपस्थिति में नहर का सीमांकन कराया गया, जिसमें अवैध कब्जाधारियों को चिन्हित किया गया। चिन्हित किए गए कब्जों में ठेले, अस्थायी संरचनाएं एवं कुछ स्थानों पर बनाए गए अवैध मकान शामिल हैं। प्रशासन द्वारा सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं ही कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयावधि में कब्जा नहीं हटाया गया, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। ग्रामवासियों ने इस पहल ...

शादी समारोह में आई मासूम के साथ दरिंदगी, गंभीर हालत में बच्ची रायपुर रेफर

Image
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। खुशियों से भरे एक शादी समारोह के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात ने खुशियों के माहौल को गम और गुस्से में बदल दिया। जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग बच्ची अपने परिवार के साथ गांव बहेसर में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। रात के दौरान जब बच्ची कुछ समय के लिए अकेली पड़ गई, तभी गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गंभीर अपराध को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में पाया गया। परिजनों ने बिना देरी किए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की देखरेख में उसकी सर्जरी भी की गई है और अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तेज कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया गया। पु...

राष्ट्रीय स्तरीय बजट क्वेस्ट 2026 का छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय आयोजन 33 जिलों से चयनित प्रतिभागी होंगे शामिल

Image
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से चयनित प्रतिभागी 13 अप्रैल को रायपुर में लेंगे भाग छत्तीसगढ़।  मेरा युवा भारत (MY Bharat) mybharat.gov.in युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत, छत्तीसगढ़ में माय भारत बजट क्वेस्ट का भव्य समापन किया जाना है। दो दिवसीय फिनाले 12–13 अप्रैल 2026 को राजीव गाँधी राष्ट्रिय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान एवं IIIT नया रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय , माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री तोखन साहू राज्य मंत्री केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह महत्वपूर्ण आयोजन देश के श्रेष्ठ युवाओ को एक मंच प्रदान करेगा जो एक कठोर बहु-स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से फाइनल राउंड तक पहुँचे है |इस आयोजन के अंतर्गत एक दो दिवसीय विचार-मंथन सत्र जिसमें शिक्षाविद, उद्योग जगत के नेता और विषय विशेषज्ञ एकत्रित होकर केंद्रीय बजट 2026 से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे, ...