कबड्डी प्रतियोगिता का जनपद उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
महासमुंद। खल्लारी विधानसभा के ग्राम परसदा में भेखलाल साहू जनपद उपाध्यक्ष बागबाहरा ने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जय बजरंग युवा कबड्डी समिति एवं ग्रामीण जनों के द्वारा एक द्विसिय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भेखलाल लाल साहू मुख्यातिथि ने माँ भारती के तैल चित्र का पूजन कर फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि भेखलाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि कबड्डी का खेल पुरातन काल से खेला जा रहा है आज यह कबड्डी अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है । गाँव के खिलाडी आज ऐसे प्रतियोगिता में हिस्सेदारी कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारकर उच्चस्तर पर खेल में भाग लेते हैं । कबड्डी के खेल से यह बात की हमे सिख मिलती है कि हमे संगठित होकर एकजुटता का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले में जीत अर्जित कर सकते हैं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य प्रतिनिधि खोमन साहू , सोसायटी अध्यक्ष केशव साहू ,सरपंच प्रतिनिधि दिलीप ठाकुर , वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा राणा ,उपसरपंच खेमा राम साहू ,रजे लाल यादव सोसायटी प्रबंधक ,मनी राम पांडे ,होमसिह बंजारा ,गुरुदयाल चक्रधारी ,डॉ चिन्ता राम साहू ,घँसिया...