Posts

Showing posts with the label राजनीतिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के उपस्तिथि मे भजापा मे लिया प्रवेश

Image
महासमुंद। पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा के उपस्तिथि मे भाजपा शहर मण्डल कोषाध्यक्ष हनीष बग्गा एवं प्रकाश चंद पटेल (माखन) के नेतृत्व  जिला कार्यालय में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की उपस्थिति में किया भाजपा प्रवेश किया  एवं संकल्प लिया  कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में निष्ठापूर्वक एवं समर्पण से साथ आगामी चुनाव में भाजपा को लायेंगे।                  प्रवेश करने वालो में हिमांशु शर्मा, युवराज शर्मा, हिमांशु देवांगन, देवगांधी, सुभम सिन्हा, सुरज मिर्चय , नोहर साहू, लाला साहू, देवा साहू, केदार साहू, उमाशंकर साहू लालाराम ध्रुव  इत्यादि थे। 

प्रदेश सरकार की सारे वादे खोखले केंद्र सरकार की योजनाओं और राशि से विकास कार्यों को अपनी उपलब्धि गिना रही है

Image
महासमुंद फरवरी 2023।  पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डाॅ. विमल चोपडा़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में  कहा कि   मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की गणतंत्र दिवस के अवसर पर किये गये सारी की सारी घोषणा हवा हवाई है , जो योजनाए है वह खोखला है जो उपलब्धी बताई गयी है, वह केन्द्र सरकार की राशि है, ना की प्रदेश सरकार।  डाॅ. चोपडा़ ने आरोपो के घेरे में लेते हुए कहा कि जिस प्रकार घोषणा पत्रिका में भूपेश बघेल ने अपनी उपलब्धिया छत्तीसगढ़ की जनता  के मध्य की रखी वह  अमानक है ।  पत्रिका में लिखा है कि प्रदेश के तेन्दूपत्ता संग्रहको को प्रति मानक बोरा 4 हजार कर दिया गया जबकि इसमें बोनस काट दिया गया है । इससे पहले बोनस के साथ ज्यादा राशि मिलती थी वह भी  2500 रूपये में साथ ही अन्य योजना भी समाप्त की दी गयी है इसलिए प्रदेश की हर गाँव में तेन्दूपत्ता संग्रहक इसकी निंदा कर रहे है,  जो पुरानी पद्धति थी जिसमें संग्रहको को बोनस मिलता था और अन्य योजनाओ का लाथ , वे उन्हे उचित बता रहे है। प्रदेश में 562 खाद्य प्रसंस्करण ईकाइया स्थापति करने की बात कही गयी  ...

देश का संपूर्ण विकास करने वाला बजट राज्यों को निवेश के लिए मिलेगा पूंजी भारत विकास का बजट

Image
महासमुंद फरवरी 2023। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव राकेश चंद्राकर ने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों के लिए राहत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत को विकास की दिशा में आगे लेकर जाने वाला बजट है। चंद्राकर ने कहा कि भारत दुनिया में 5वीं बड़ी अर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। आज के बजट से देश के कई पायदान आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है इस बजट से संपूर्ण विकास होगा। यह पहला बजट है जिसमें आयकरदाताओं को भारी छूट मिली है, पहला बजट है जिसमें किसानों और युवाओं को लाभ दिया गया है, पहला बजट है जिसमें 45 लाख नौजवानों को 3 साल तक भत्ता देने की बात कही गई है। एक करोड़ किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया है। बजट में हर पक्ष को ध्यान में रखा गया है।  देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 2 लाख करोड़ रेलवे में रखा गया है। 5 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए 75 हजार करोड़ रुपये रखें गए गए हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं जो 80 करोड़ लोगों को फायदा देती है। उसको बढ़ाया गया है। जिस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने...

भाजपा महिला मोर्चा की महासमुंद जिलाध्यक्ष बनी सुधा साहू

Image
  महासमुंद जनवरी 2023। भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा साहू को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है। भाजपा नेत्री श्रीमती साहू की जिलाध्यक्ष नियुक्ति से हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास किया जाएगा।  गौतलब है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छग के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत ने प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसके तहत महासमुंद जिला का कमान भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा साहू को सौंपा गया। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की है। इसके साथ ही जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वह पार्टी तथा संगठन को साथ में लेकर काम करेंगी। उनकी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,जि...

महासमुंद प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम

Image
महासमुंद। महासमुंद जिले के प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में आत्मीय स्वागत किया गया।  आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मरकाम महासमुंद जिले के प्रवास पर जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां बस स्टैंड के सामने संसदीय सचिव चंद्राकर की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष खिलावन बघेल, खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य आरिन चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, हेमंत डड़सेना, गोविंद साहू, राजू यादव, जसबीर ढिल्लो, दिलीप जैन, परमेश्वर साहू, गंगाराम पटेल, प्रह्लाद ध्रुव, संतोष चंद्राकर, जब्बर चंद्राकर, विजय साव, किशन देवांगन, बबलू हरपाल, रिंकू चंद्राकर, रेखराज पटेल, रवि ठाकुर, आकाश निषाद, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, बब...

सरपंच संघ ने नव निर्वाचित उपचुनाव में जीतकर आए सरपंचों का किया सम्मान

Image
महासमुन्द जनवरी 2023। जनपद पंचायत सभागार में 18 जनवरी को सरपंच संघ का बैठक आहूत किया गया। तत्पश्चात उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले ग्राम अछोला सरपंच श्रीमती मानकी कमलनारायण साहू, कांपा के सरपंच, संदीप चन्द्राकर, मोरधा के सरपंच दामजी साहू साहू का गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर सम्मान किया।  इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र चंद्राकर, दुजराम साहू, श्रीमती सुनीता देवदत्त चन्द्राकर, पतिराम बघेल, नरेंद्र साहू, ताम्रध्वज निषाद, श्रीमती जयसुधा हेमन्त चन्द्राकर, गोवर्धन बांधे, श्रीमती टेमिन टिकेश्वर सिन्हा, सोनसाय निर्मलकर, साजन यादव, निलकंठ साहू, छन्नू राम ध्रुव सहित सरपंच संघ के सदस्यगण सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

महासमुंद विधानसभा युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियो कार्याे से प्रभावित होकर 50 ने भाजपा हुवे शामिल

Image
महासमुंद जनवरी 2023। महासमुंद विधानसभा के तुमगांव पंचायत के युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियो एवं प्रधानमंत्री मोदी एवं पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा  के कार्याे से प्रभावित होकर 50 से अधिक युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया एवं संकल्प किया । जिनको पूर्व विधायक डाॅ0 विमल चोपडा़ ने भाजपा के गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया एवं भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ कार्य करेंने की संकल्प लिया ।   राज्य की असफल कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं को पिछले 4 सालों से अंधरे मे रखा, माँ गंगा की कसम पर विश्वास करके जिस जनता ने कांग्रेस को राज्य की सत्ता मे बैठाया वही राज्य की झूठी कांग्रेस सरकार ने माँ गंगा जी कसम का मान नहीं रखा। राज्य के प्रत्येक वर्ग को धोखे देने वाली कांग्रेस सरकार के विरोध में नवप्रवेशियो ने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सरकार का विरोध किया । प्रवेश करने वालो में मुख्य रूप से अजय यादव , मिथलेश निषाद , देवेन्द्र साहू, गोपी यादव, दुर्गेश निषाद , विकास निर्मकर , वरूण यादव, तारेन्द्र निषाद, भारत यादव, लोकश यादव, सूरज यादव, आकाश ...

भूपेश सरकार के चार सालों में छत्तीसगढ़ में चहुंमुखी विकास : अनीश राजवानी

Image
महासमुंद । शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अनीश राजवानी ने कहा कि भूपेश सरकार के चार सालों में छत्तीसगढ़ ने चहुंमुखी विकास किया है । राज्य में योजनाओं से किसान सशक्त हुये, संस्कृति को पुन: स्थापित किया जा रहा है । नगरीय निकायों में लोगों का समस्याओं का एक फोन पर निराकरण हो रहा है ।  भूपेश सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कर्ज माफ कर इतिहास रच दिया । पहले ही निर्णय से किसानों के विकास का जो रथ दौड़ा, जो आज तक अनवरत जारी है। सरकार के न्याय से किसानों की आय बढ़ी और उनके खातों में 16 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आयी । चार साल में 24 लाख किसान सरकार की योजना से लाभान्वित हुये । सहकारी समितियों का पुनर्गठन किया । आत्मानंद स्कूल के माध्यम से गरीब बच्चों का अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा पूरा किया । महिलाओं को सशक्त बनाने समूहों को गोठान से जोड़ा । इससे किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद भी मिली । जैविक खेती और पशुधन को बढ़ावा मिला । उद्योगों को बढ़ावा देने व्यापारियों को विशेष सुविधाएं दी जा रही है । बस्तर में मिलेट की खेती में कोदो, कुटकी व रागी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे उस क्षेत्र के लो...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने राकेश

Image
महासमुंद। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति से प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भरत वर्मा ने राकेश चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव को प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दायित्व सौंपा है।   राकेश चंद्राकर पूर्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री महासमुंद, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन की सेवा में तत्पर रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर राकेश चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, भरत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा का आभार व्यक्त किया।  नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। चंद्राकर को महामंत्री बनाए जाने पर धर्मेश शुक्ला, पप्पू पटेल, धर्मेन्द्र यादव, धरम साहू, राकेश साहू, कमल कौशिक, निर्भय नायक, खेमराज बघेल, रामेश्वर गब्बर साहू, हनी सिंह, कुलजीत सलूजा,राजा अग्रवाल,रुपलाल पटेल, डोमार पटेल, विकास चंद्राकार, शशिकांत साहू, संदीप घोष, संदीप दीवान, प...

चार सालों में छत्तीसगढ़ ने चहुंमुखी विकास : अनीश राजवानी

Image
महासमुंद । शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अनीश राजवानी ने कहा कि भूपेश सरकार के चार सालों में छत्तीसगढ़ ने चहुंमुखी विकास किया है । राज्य में योजनाओं से किसान सशक्त हुये, संस्कृति को पुन: स्थापित किया जा रहा है । नगरीय निकायों में लोगों का समस्याओं का एक फोन पर निराकरण हो रहा है । भूपेश सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कर्ज माफ कर इतिहास रच दिया । पहले ही निर्णय से किसानों के विकास का जो रथ दौड़ा, जो आज तक अनवरत जारी है। सरकार के न्याय से किसानों की आय बढ़ी और उनके खातों में 16 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आयी । चार साल में 24 लाख किसान सरकार की योजना से लाभान्वित हुये । सहकारी समितियों का पुनर्गठन किया । आत्मानंद स्कूल के माध्यम से गरीब बच्चों का अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा पूरा किया । महिलाओं को सशक्त बनाने समूहों को गोठान से जोड़ा । इससे किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद भी मिली । जैविक खेती और पशुधन को बढ़ावा मिला । उद्योगों को बढ़ावा देने व्यापारियों को विशेष सुविधाएं दी जा रही है । बस्तर में मिलेट की खेती में कोदो, कुटकी व रागी को बढ़ावा दिया जा रहा है  । इससे उस क्षेत्र के ल...

सरेकेल में पानी टंकी खाद के लिए गोदाम का भी निर्माण

Image
महासमुंद। ग्राम सरेकेल मे पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण के साथ ही सोसाइटी में खाद गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। गोदाम बनने से किसानों को फायदा होगा वहीं पानी टंकी निर्माण से पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलेगी।  शुक्रवार को ग्राम सरेकेल में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा खाद गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जोन प्रभारी लमकेश्वर साहू, रामजी ध्रुव, जनपद सदस्य आरीन भागीरथी चंद्राकर, कमलेश ध्रुव, सीटू सलूजा, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक मौजूद थे। ग्राम सरेकेल पहुंचने पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा खाद गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में...

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात संसदीय सचिव ने जताया आभार

Image
महासमुन्द। संसदीय सचिव विधायक विनोद चंद्राकर की मांग पर सीएम भूपेश बघेल ने करोड़ो के विकास कार्याे की सौगात दी चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया आज गुरुवार को मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने सिरपुर व ग्राम शेर पहुंचे। सिरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने सिरपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा की स्थापना, पासीद में हाईस्कूल, तुमगांव में उपतहसील की स्थापना के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने, तुमगांव से  मार्ग का चौड़ीकरण, बावनकेरा से रामाड़बरी तक सड़क निर्माण की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने मंच से ही ग्राम सिरपुर में जिला सहकारी महासमुंद केन्द्रीय बैंक की स्थापना की घोषणा के साथ ही सिरपुर क्षेत्र के ग्राम पासिद में हाई स्कूल की स्थापना, तुमगांव में उप तहसील की स्थापना, तुमगांव से महासमुंद सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति, तुमगांव में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, महासमुंद शहर के बाहर बस स्टैण्ड निर्माण व  बावनकेरा से रामाडबरी तक सड़क निर्माण की घोषणा की।  शेर में आयोजित कार्यक्रम में ससंदीय सचिव की मांग पर मुख्यमंत्री ने ग्...

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम मेें आज पहुंचेंगे सीएम, संसदीय सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Image
महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 दिसंबर को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में महासमुंद पहुंचेंगे। आज बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल 15 दिसंबर को ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां गंधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। बाद इसके भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाद इसके ग्राम पंचायत शेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिरपुर व शेर में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई। । 

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ से दो किसान प्रतिनिधि दिल्ली के लिए हुए रवाना

Image
महासमुंद। जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने तेजराम विद्रोही और मदन साहू का महासमुंद रेलवे स्टेशन पर धान की बालियों का गुच्छ भेंट कर व किसानी गमछा ओढ़ाकर किया विदा सभी फसलों और सभी किसानों को बारहों माह न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारण्टी मिल सके इसके लिए दूसरे चरण की आंदोलन की शुरुआत संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली द्वारा किया जाना है इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा के सामान्य समिति की बैठक करनाल हरियाणा में 8 दिसम्बर को होनी है जिसमें शामिल होने के लिए आज छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही और अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल साहू समता एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। महासमुंद रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य व महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने दोनों किसान नेताओं को धान की बाली से बनी गुच्छे भेंट कर व किसानी गमछा ओढ़ाकर विदा किया और बैठक की सफलता के लिए कामना की। रवाना होते समय तेजराम विद्रोही  और मदन लाल साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान कृषि...

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी मिठाई खिलाकर दी बधाई

Image
महासमुंद। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मनोज मंडावी ने प्रचंड मतों से विजय प्राप्त किया अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को 21171 मतों हराया सावित्री मंडावी को 65327 वोट और ब्रम्हानंद नेताम ने 44229 को वोट मिला। महासमुंद ज़िला के कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर ने भानुप्रतापपुर विधनसभा में कांग्रेस के जीत पर बधाई शुभकामनाएं दिया रश्मि चंद्राकर नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जन आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस दवरान डॉक्टर रश्मि चंद्राकर सुनील चंद्राकर ममता चंद्राकर सचिन गायकवाड़ प्रदीप चंद्राकर लीलू साहु अनीश रजवानी मुन्ना ठाकुर जावेद जाफ़री मोटी साहु राजू साहु आकाश निसाद आन्वॉर हुसैन  जावेद चौहान भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे !

राज्य सरकार ने दी किसानों को राहत 12 करोड़ 84 लाख 86 हजार रूपए का सिंचाई कर माफ

Image
महासमुंद। राज्य के भूपेश सरकार द्वारा सभी किसानों की सिंचाई जलकर छत्तीसगढ़ राज्य की बकाया राशि माफ करने से महासमुन्द जिले के लाखों किसानों को लाभ मिला है। किसानों का 12 करोड़ 84 लाख 86 हजार रूपए का सिंचाई कर माफ हुआ है। सिंचाई कर माफ किए जाने से किसानों को काफी राहत मिली है।  संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया है। जनहितकारी फैसलों से सभी वर्ग में खुशहाली है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुविधा देने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी तारतम्य में सिंचाई कर माफी के सरकार के निर्णय से जिले के हजारों किसान लाभान्वित हुए हैं। एक नवंबर 2018 तक 342 गांवों के 51493 किसानों का 9 करोड़ 84 लाख 15 हजार, वर्ष 2018-19 में 39 हजार 656 किसानों का 89 लाख 76 हजार, वर्ष 2019-20 में 40 हजार 647 किसानों का 90 लाख 74 हजार तथा वर्ष 2020-21 में 49 हजार 54 किसानों का एक करोड़ 20 लाख 21 हजार रूपए का सिंचाई कर माफ किया गया। इससे करीब एक लाख 547 किसान लाभान्वित हुए हैं।  उन्होंने कहा कि किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार जो...

पटेवा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष को संसदीय सचिव ने दिलाई शपथ

Image
किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करने दिया गया जोर  महासमुंद। संसदीय सचिव विधायक विनोद चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पटेवा के नवनियुक्त अध्यक्ष खोम सिन्हा को शपथ दिलाई,  पूरी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पटेवा के नवनियुक्त अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्य्रकम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू, रमन सिंह ठाकुर, द्रोण चंद्राकर, रोशन पटेल, ममता चंद्राकर, सीटू सलूजा मौजूद थे।  संसदीय सचिव व विधायक  चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पटेवा के नवनियुक्त अध्यक्ष खोम सिन्हा को शपथ दिलाते हुए कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष किसानों के हित में कार्य करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करना है और धान खरीदी में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना है। नवनियुक्त अध्...

सुआ नित्य महोत्सव में शामिल हुवे किसान नेता अशवन्त साहू

Image
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में सुआ गीत प्रमुख लोकप्रिय गीतों में से है। सुआ गीत का अर्थ है सुआ याने मिट्ठु के माध्यम से स्रियां सन्देश भेज रही हैं महासमुन्द विधानसभा मिशन 2023 भ्रमण में महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खट्टीडीह में सुआ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में शामिल हुवे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू आयोजक टीम के सभी सदस्यों व ग्रामीणों के द्वारा किसान नेता अशवन्त तुषार साहू का चंदन गुलाल लगाकर स्वागत किया।  अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ में सुआ गीत प्रमुख लोकप्रिय गीतों में से है। सुआ गीत का अर्थ है सुआ याने मिट्ठु के माध्यम से स्रियां सन्देश भेज रही हैं। सुआ ही है एक पक्षी जो रटी हुई चीज बोलता रहता है। इसीलिए सुआ को स्रियां अपने मन की बात बताती है इस विश्वास के साथ कि वह उनकी व्यथा को उनके प्रिय तक जरुर पहुंचायेगा। सुआ गीत इसीलिये वियोग गीत है। प्रेमिका बड़े सहज रुप से अपनी व्यथा को व्यक्त करती है। इसीलिये ये गीत मार्मिक होते हैं। छत्तीसगढ़ की प्रेमिकायें कितने बड़े कवि हैं, ये गीत सुनने से पता चलता है। न जाने कितने सालों से ये गीत चले आ रहे हैं। ये गीत भी मौखिक ही चले आ रहे...

भेख लाल साहू जनपद उपाध्यक्ष ने किया सी सी रोड का भूमिपूजन

Image
महासमुंद। ग्राम पंचायत भालुचुवा के ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखकर 15 वे वित्त की राशि से डेढ़ लाख रुपये की सी सी रोड हेतु अपने देकर कार्य का भूमिपूजन किया। बस्ती पारा से भाठापारा के बीच मे बरसात के समय लोगो को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता था। भूमिपूजन कार्यक्रम में भालचुवा के सरपंच अंजोर ध्रुव ,उपसरपंच भागी चंद्राकर ,पंचगण राकेश दीवान ,तारिणी कुलदीप , राजकुमारी ध्रुव , संतोष ध्रुव , राजू ध्रुव ,पद्मनी साहू ,फूलसिंह ध्रुव ,गणेश बरिहा के साथ ही ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ महासमुंद जिले के कांग्रेस जन शामिल

Image
महासमुंद। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में सुबह 6 बजे से महू से शुरू हुई मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ महासमुंद जिले के कांग्रेस जन शामिल हुए। महासमुंद कांग्रेस कमेटी के सदस्य गण डॉ रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हुए।महासमुंद जिले से कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण यात्रा में डॉ. रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष, शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल, नपाध्यक्ष राशि महिलांग प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, राजू साहू,तारा चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, रूप कुमारी ध्रुव, दशोदा ध्रुव, लता कैलाश चंद्राकर, भूमिका ध्रुव, हुलास गिरी गोस्वामी, प्रदीप चंद्राकर, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, सुनील चंद्राकर, अनवर हुसैन, मोती साहू, लीलू साहू, संतोष निषाद, सचिन गायकवाड, मोती जांगड़े, नितेंद्र बनर्जी, एरिस अनवर, सोहेल खान, हर्ष साहू, चिंतामणि साहू, आर्यन इत्यादि शामिल हुये।