महासमुंद पुलिस ने विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पीढ़ी चंद्रा द्वारा जिले के थाना प्रभारियों तथा विवेचकों को अद्यतन विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।



पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पीढ़ी चंद्रा के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन के संबंध में आज जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं निवेशकों को जानकारी दिया गया इस संबंध में हुए नए प्रावधानों के विषय में जानकारी भी दी गई।

उक्त कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, प्रतीक्षा उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर तथा जिले के समस्त थाना प्रभारी गण विवेचक व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र