तारिणी कुलदीप नगर अध्यक्ष और तारिणी कुलदीप बने विकास खंड महिला संगठन अध्यक्षा
महासमुंद। सोनापुटी परिक्षेत्र के खैराडेरा में छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज विकासखंड बागबाहरा के प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें इष्टदेव शंभू महादेव के पूजा अर्चना के पश्चात ब्लाक संरक्षक मोतीलाल पांडे जी के सभापतित्व में सभा का संचालन प्रारंभ हुआ .सभा में महत्वपूर्ण 2 विषय नगर इकाई बागबाहरा का गठन एवं विकास खंड महिला कार्यकारिणी का चयन करना था, जिस पर गंभीरता से चर्चा हुआ . प्रथम सत्र में नगर इकाई बागबाहरा का गठन किया गया, इस संबंध में अध्यक्ष श्री हीराराम नेताम ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए बताया कि अब तक बागबाहरा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आता था जिससे नगर का महत्व विलुप्त हो चुका था , नगर इकाई के गठन होने से नगर समाज के लोगों का भी महत्व बढ़ेगा ।
सर्वप्रथम नगर क्षेत्र का निर्धारण किया गया जिसमें नगर क्षेत्र बागबाहरा के अंतर्गत बागबाहरा नगर क्षेत्र के साथ साथ खोपली एवं फुलवारी ग्राम को भी शामिल किया गया. नगर कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष के रूप में थनवार कुलदीप जी को, उपाध्यक्ष रूपलाल तांडे, सचिव पुलस कुमार तांडे, कोषाध्यक्ष कीर्ति जगत, कार्यकारिणी सदस्य - राजू महानंद , गोपाल सुरमनी , तुलाराम जगत ,धनीराम महानंद ,गोपी कुलदीप ,तुलसी सूरमनी,मदन तांडे, साधु सोनवानी की नियुक्ति की गई . दूसरे चरण में विकासखंड महिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा किया गया . चर्चा में प्रस्ताव महिला संगठन प्रभारी श्रीमती गौरी तांडे जी द्वारा रखी गई . जिसमें महिलाओं की उपस्थिति में समाज के समक्ष सर्वसम्मति से विकासखंड महिला संगठन कार्यकारिणी के अध्यक्षा श्रीमती तारिणी कुलदीप , कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती हेमलता बघेल , उपाध्यक्ष अहिल्या राजवंशी एवं मीरा महानंद, सचिव रेशमी तांडी, कोषाध्यक्ष श्यामबाई सोनवानी, संचालक लक्ष्मी बघेल, कार्यकारिणी सदस्य हीराबाई बघेल, यादबाई सोनवानी,भामनी सूर्यवंशी,लताबाई तांडे,भारतीय तांडे, छोटी महानंद को नियुक्त किया गया.
साथ ही महिला कार्यकारिणी का विस्तार सभी परिक्षेत्रो में करने का दिशा निर्देश सभा द्वारा दिया गया. दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के संबंध में चर्चा हुई, जिसमें सभा ने गहरा असंतोष जाहिर किया. सभा में सदस्यों ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री महोदय केवल पट्टाधारी समाज वालों को ही राशि जारी करने की घोषणा की है, इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि गरीब समाज के लिए सरकार नहीं है. उन गरीब समाज का क्या जिनके पास पट्टा वाला जमीन नहीं है। सभा में निर्णय किया गया कि समाज के प्रतिनिधि मंडल विधायक जी से मिलकर असंतोष व्यक्त करेंगे और समाधान हेतु निवेदन किया जायेगा, तत्पश्चात आगामी रणनीति तैयार की जायेगी. सभा में आगामी माह में महासम्मेलन करने का भी प्रस्ताव हुआ जिसमें आर्थिक सहभागिता एवं जन सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक उपाध्यक्ष राजू ताण्डी,ब्लॉक सचिव चुम्मन जगत,ब्लॉक कोषाध्यक्ष अवधेश तांडे, ब्लॉक सह सचिव दयाराम बघेल, महामंत्री टिकेश्वर कुम्हार ,मीडिया प्रभारी हेमन्त सोनवानी , संगठन प्रभारी डोगर सिंह सोनवानी,संगठन मंत्री खुमान सिंह सोनवानी , यूवा संगठन अध्यक्ष कुलेश चौहान ,परिक्षेत्र अध्यक्ष खल्लारी यशवंत विभार,परिक्षेत्र अध्यक्ष उखरा प्रवेश बघेल, परिक्षेत्र अध्यक्ष सोनापुटी बाबूलाल पाण्डे, परिक्षेत्र अध्यक्ष खैरट हनुमंतनांग,गांजर परिक्षेत्र उपाध्यक्ष हेमंत तांडे, रामानन्द सोनवानी , फगनू दीप सोनापुटी सचिव , पुनीत राम बघेल, खुदूराम, ओमप्रकाश कुलदीप, योगेश जगत, , आदि बहुसंख्या में सामाजिक गण उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment