देश का संपूर्ण विकास करने वाला बजट राज्यों को निवेश के लिए मिलेगा पूंजी भारत विकास का बजट
महासमुंद फरवरी 2023। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव राकेश चंद्राकर ने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों के लिए राहत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत को विकास की दिशा में आगे लेकर जाने वाला बजट है। चंद्राकर ने कहा कि भारत दुनिया में 5वीं बड़ी अर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। आज के बजट से देश के कई पायदान आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है इस बजट से संपूर्ण विकास होगा। यह पहला बजट है जिसमें आयकरदाताओं को भारी छूट मिली है, पहला बजट है जिसमें किसानों और युवाओं को लाभ दिया गया है, पहला बजट है जिसमें 45 लाख नौजवानों को 3 साल तक भत्ता देने की बात कही गई है। एक करोड़ किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया है। बजट में हर पक्ष को ध्यान में रखा गया है।
देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 2 लाख करोड़ रेलवे में रखा गया है। 5 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए 75 हजार करोड़ रुपये रखें गए गए हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं जो 80 करोड़ लोगों को फायदा देती है। उसको बढ़ाया गया है। जिस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का बजट कभी नहीं आया है। यह बजट देश की दिशा और दशा बदल देगा।
प्रदेश महासचिव चंद्राकर ने आगे कहा कि टैक्स स्लैब में नौ साल से बदलाव की मांग उठ रही थी। न्यू टैक्स रिजीम में पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपये आयकर में छूट देकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यमवर्ग को बड़ी सौगात दी है। देश भर में युवाओं ने इसका स्वागत किया है। टैक्स स्लैब सात से घटाकर पांच कर दिए हैं। तीन लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। तीन से छह लाख तक पांच फीसदी टैक्स देना होगा। छह से नौ लाख तक 10 फीसदी टैक्स देना होगा। नौ से 12 लाख तक 15 फीसदी टैक्स देना होगा। 12 से 15 लाख तक 20 फीसदी टैक्स लगेगा। 15 लाख से ऊपर आय पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा। काफी टैक्स में रिलीफ मिलेगी। मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में बड़ी छूट दी गई है। अब रिबेट बढ़ाकर सात लाख रुपये आय कर दी गई है, जिसे एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उद्योग-व्यापार जगत में भी बजट को बहुत अच्छा माना गया है। इससे मार्केट में कैश फ्लो बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए केवाईसी प्रक्रिया आसान होगी। बजट में बताया गया है कि 2014 से अब तक प्रति व्यक्ति आय बढ़कर दोगुनी हुई है। अब प्रतिव्यक्ति आय देश में 1.90 लाख हो चुकी है। पिछले 20 महीने में 80 करोड़ लोगों को फ्री अनाज दिया गया है। 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री शौचालय केंद्र की स्कीम के तहत मिला। अंत्योदय अन्न योजना पर दो लाख करोड़ का बजट आवंटन किया गया। 5जी के लिए देशभर में 100 लैब बनाई जाएंगी। पर्यावरण हितैषी हीरे बनाने के लिए भी प्रोजेक्ट है। एक आईआईटी को पांच साल के लिए रिसर्च और डवपलमेंट के लिए अनुदान दिया जाएगा। राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए सहायता दी जाएगी। मोदी सरकार का यह आखिरी बजट सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

Comments
Post a Comment