सुआ नित्य महोत्सव में शामिल हुवे किसान नेता अशवन्त साहू

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में सुआ गीत प्रमुख लोकप्रिय गीतों में से है। सुआ गीत का अर्थ है सुआ याने मिट्ठु के माध्यम से स्रियां सन्देश भेज रही हैं महासमुन्द विधानसभा मिशन 2023 भ्रमण में महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खट्टीडीह में सुआ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में शामिल हुवे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू आयोजक टीम के सभी सदस्यों व ग्रामीणों के द्वारा किसान नेता अशवन्त तुषार साहू का चंदन गुलाल लगाकर स्वागत किया। 



अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ में सुआ गीत प्रमुख लोकप्रिय गीतों में से है। सुआ गीत का अर्थ है सुआ याने मिट्ठु के माध्यम से स्रियां सन्देश भेज रही हैं। सुआ ही है एक पक्षी जो रटी हुई चीज बोलता रहता है। इसीलिए सुआ को स्रियां अपने मन की बात बताती है इस विश्वास के साथ कि वह उनकी व्यथा को उनके प्रिय तक जरुर पहुंचायेगा। सुआ गीत इसीलिये वियोग गीत है। प्रेमिका बड़े सहज रुप से अपनी व्यथा को व्यक्त करती है। इसीलिये ये गीत मार्मिक होते हैं। छत्तीसगढ़ की प्रेमिकायें कितने बड़े कवि हैं, ये गीत सुनने से पता चलता है। न जाने कितने सालों से ये गीत चले आ रहे हैं। ये गीत भी मौखिक ही चले आ रहे हैं। सुआ गीत हमेशा एक ही बोल से शुरु होता है और वह बोल हैं 



” तरी नरी नहा नरी मोर नहा नरी ना ना रे सुअना बोलते हे ”

और गीत के बीच-बीच में ये दुहराई जाती हैं। गीत की गति तालियों के साथ आगे बढ़ती है। साथ में संतोष कोटवार, परमेश्वर कवर, तुषार कवर, दिनेश कुमार, गौतम यादव अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार