सतनाम रावटी ब्यसन मुक्ति अभियान दल बनिखार पहुंचा
महासमुंद। जगतगुरु गोसाई गुरुगद्दी नसीन विजयगुरु व जगत गुरू गुरु रूद्रकुमार जी के सानिध्य में सतनामी समाज जिला महासमुन्द द्वारा समाज में बढ़ते नशाखोरी, मद्यपान, सतनाम संस्कृति के विपरीत खानपान शिक्षा ,आर्थिक सुदृढ़ीकरण, को लेकर राजमहन्त पी. एल .कोसरिया द्वारा चलाये जा रहे सतनाम रावटी ब्यसन मुक्ति अभियान दल आज ग्राम बनिखार पहुंचा सतनाम रावटी तृतीय चरण सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की शुरुआत पुज्य गुरूबाबा घासीदास जी के पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गया।
रावटी में आसपास के उपस्थित समाजिक प्रतिनिधियो ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
1. किसी भी सामाजिक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में खानपान पुर्ण सात्त्विक होगा कोई भी नशा सेवन कर भाग नही लेगा।
2. समाज मे प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने व गरीब छात्र छात्राओंको यथासंभव आर्थिक मदद की जावे।
3. सतनाम संस्कृति के विपरीत कार्य करने वाले के ऊपर सामाजिक नियमानुसार कार्यवाही की जावे।
4.गुरु पर्व जयन्ती समारोह के शुभ अवसर पर 1 दिसम्बर से प्रत्येक सतनामी परिवार अपने आंगन में दीपक जलाए।
5.सन 2017 से पारित सतनामी सामाजिक रीति रिवाज ,खानपान, वैवाहिक कार्यक्रम, सामाजिक धार्मिक अनुष्ठान, संबंधित 20 बिंदु वाली नियमावली पढ़कर सुनाया गया व तत्काल प्रभाव से लागू करने निर्णय लिया गया।
अपने अपने कला हुनर के मुताबिक छोटे छोटे ब्यवसाय में आग आवे। सभा को महंत बरसाती लाल प्रभाकर ने संबोधित करतेगुरु बालकदास जी द्वारा चलाये रावटी, जगत गुरु अगम दास जी व गुरुओ के सतनामपंथ के किये कार्यों के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। रावटी प्रभारी श्री अभय घृतलहरे द्वारा पुराने सामाजिक कार्यकर्ता व अठगवा के बारे में जानकारी दी। राजमहन्त पी एल कोसरिया द्वारा सामाजिक रीतिनीति खानपान, नियमावली शैक्षणिक गतिविधियों के बारे विस्तार से जानकारी दी। सर्व सम्मति से तैयार की गई 20 बिंदु के सामाजिक नियमावली पढ़कर सुनाया व तत्काल लागू करने सभी ग्राम प्रतिनिधि अथगवा अध्यक्ष को निर्देशित कर अपील किया।
समाज के 5वरिष्ठ सामाजिक प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया।सभा सफल संचालन प्रवक्ता श्री अभय घृतलहरे ने किया। रावटीदल में महन्त बरसाती लाल, अथगवा अध्यक्ष धर्मसिंह बर्मन, उपाध्यक्ष लछमन भारद्वाज, लाला निराला, साधु संत, जनकदास रत्नाकर,श्रीऋतुराज,श्री लाभोदास, श्री सफेद रात्रे गोपाल सतवंशी, हीरालाल,श्री अमर सिंह खूंटे, बाबूलालबघेल ,गोपालभास्कर, रामनाथ खूंटे, राजकुमार बर्मन,इन्द्रसेन, गोविंद खुटे, टीजराम बारीक,संतलाल निराला,अशोक प्रभाकर, ग्राम बानिखार, सोनपुर, कुसगढ़,सपोस, सावित्रिपुर, बिजेमाल, छतवन ,खैरा, के सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे ।



Comments
Post a Comment