ब्वायफ्रेंड से मिलने गई युवती की लॉज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 


धमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीजी-05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि पिंकी अपने बॉयफ्रेंड से मिलने धमतरी आई थी। दोनों लॉज के एक कमरे में ठहरे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के कुछ देर बाद युवती कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली।



घटना के बाद युवती की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र