Posts

Showing posts from August, 2026

बिटकुली में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Image
सुहेला। बिटकुली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम बिटकुली में देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। थाना सुहेला एवं जिला बलौदाबाजार के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिटकुली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। सुबह गांव के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों में देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में सम्मानपूर्वक तिरंगा ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक खास बात रही कि आज की नई पीढ़ी, जिसे जेनरेशन जेड और जेनरेशन अल्फा के रूप में जाना जाता है, ने केवल देशभक्ति के कार्यक्रमों में हिस्सा ही नहीं लिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रेरणादायक पहल की। बच्चों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बचाने का संकल्प लिया। सरपंच दिनेश चवरे की सराहनीय पहल ग्राम पंचायत बिटकुली के सरपंच दिने...

ओवररेट शराब बिक्री ने खोली पोल, अब नियुक्ति में देरी पर उठे सवाल

Image
उप निरीक्षक निलंबित लेकिन नौ दिन बाद भी अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहा पूरा वृत्त हरिमोहन तिवारी  रायपुर। अभनपुर की देशी मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री का खुलासा होने के बाद आबकारी विभाग ने वृत्त प्रभारी नीलम स्वर्णकार को निलंबित कर दिया। हालांकि कार्रवाई के बाद भी पूरा मामला कई ऐसे पहलुओं की ओर इशारा कर रहा है, जिन पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। विभाग की कार्रवाई के बीच सबसे अधिक चर्चा इस बात की है कि ओवररेट पर शराब बिक्री कहीं लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था का हिस्सा तो नहीं थी। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने छद्म ग्राहकों के माध्यम से एक ही दिन में तीन बार शराब खरीदी। तीनों बार निर्धारित सरकारी दर से अधिक राशि वसूली गई।  जांच में कुल 400 रुपये अधिक वसूले जाने की पुष्टि होने के बाद विक्रेता शंकर लाल पटेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच प्रतिवेदन में संबंधित आबकारी उप निरीक्षक के पर्यवेक्षण और नियंत्रण को भी दोषपूर्ण माना गया। प्रतिवेदन के आधार पर आबकारी आयुक्त ने नीलम स्वर्णकार को तत्काल ...