नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र



अश कुमार साहू 

सुहेला। ग्राम बिटकुली, जो सुहेला के समीप स्थित है, में नाली (नहर) के विस्तारीकरण को लेकर पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लंबे समय से नहर एवं नालों पर किए गए अवैध कब्जों के कारण जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नहर क्षेत्र में किए गए सभी बेजा कब्जों को हटाया जाएगा। पंचायत के माध्यम से राजस्व विभाग के अधिकारियों, पटवारी एवं आरआई की उपस्थिति में नहर का सीमांकन कराया गया, जिसमें अवैध कब्जाधारियों को चिन्हित किया गया।



चिन्हित किए गए कब्जों में ठेले, अस्थायी संरचनाएं एवं कुछ स्थानों पर बनाए गए अवैध मकान शामिल हैं। प्रशासन द्वारा सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं ही कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयावधि में कब्जा नहीं हटाया गया, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नाली के विस्तारीकरण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। पंचायत ने सभी संबंधित लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि गांव के विकास कार्यों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।


Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?