अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ का दसवां स्थापना दिवस शुभारंभ



रायपुर। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ का दसवां स्थापना दिवस के अवसर पर आज गौशाला जाकर महासंघ के सदस्यों ने गौ माता को गुड़ चना और हरा घास खिलाकर स्थापना दिवस शुभारंभ किया गया, स्थापना दिवस के अवसर ही नहीं यह सतत प्रक्रिया है संघ के लोगों द्वारा गौशालाओं में जाकर अथवा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विचरण कर रहें गौ वंश की सेवा, चिकित्सा, सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, संघ का उद्देश्य ही है किसी भी तरह सें पशुधनों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए किसी भी प्रकार अप्रिय घटना एवं दुर्घटनाओं से बचाया जा सके.



इसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सेवा करने वाले सदस्यों को 5 अक्टूबर को सिविल लाइन वृंदावन हॉल में स्थापना दिवस महोत्सव, एवं सम्मान समारोह  सम्मानित किया जाएगा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारती के दिशा निर्देश पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के सभी गौ रक्षकगण गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं उन सभी को सम्मान, पुरस्कृत किया जावेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र