सुहेला में ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 वाहन चालक नशे में पकड़े गए



सुहेला बलौदाबाजार। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी सुहेला निरीक्षक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान 10 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायिक दंडाधिकारी, सिमगा न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं। सुहेला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र