268 परिवारों की उम्मीदों पर ग्राम सभा की नजर, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा आवास प्लस 2.0 का लाभ


संवाददाता - ऐश कुमार साहू 




बलौदाबाजार :- सुहेला के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 सर्वे की स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत बिटकुली के करीब 268 हितग्राहियों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा अब इन नामों की पात्रता और अपात्रता की जांच की जाएगी। जांच के बाद पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और पात्र लोगों को आवास प्लस 2.0 योजना का लाभ मिल सकेगा।

इसके साथ ही ग्राम विकास और पंचायत स्तर पर लगाए जाने वाले विभिन्न करों को लेकर भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसमें जल कर, भूमि कर, और स्वच्छता कर के संबंध में चर्चा की गई। पंचायत द्वारा बताया गया कि स्थानीय सुविधाओं और गांव के विकास कार्यों के लिए इन करों का प्रावधान किया गया है।

ग्राम सभा में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। पंचायत को निर्देश दिए गए कि गांव में सूखा और गीला कचरा एकत्र करने की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए तथा ग्रामीणों को कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया जाए।

इस दौरान ग्राम पंचायत बिटकुली के सरपंच दिनेश चवरे, उप सरपंच कुमार वर्मा, सचिव हीरालाल साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र