विश्व पर्यावरण दिवस पर महासमुंद वन विभाग के वन सुरक्षा कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से किया नागरिकों को जागरूक



महासमुंद 05 जून 2023 - महासमुंद में आज सोमवार विश्व पर्यावरण दिवस के मौकेे पर रैली और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण और हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वन विभाग के वन सुरक्षा कर्मचारियों ने रैली निकाली। जो वन विद्यालय से शुरू होकर उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय ( स्वामी आत्मानंद स्कूल हिन्दी) तक गयी।  


स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया। इसके बाद स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल जाकर परिसर में भी पौधा रोपण किया। साथ में  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग,  दाऊलाल चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों से भी पौधे लगाये।


विकसित होते शहर के कारण हरियाली कम और कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण प्रदूषण के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। यदि हम ने समय रहते कुछ नहीं किया तो आने वाले कुछ सालों में साफ हवा में सांस लेने के लिए तरस जाएंगे। नई पीढ़ी पर इसका असर भी दिखेगा। आज विश्व पर्यावरण दिवस है, ऐसे मौके पर हम सभी को कोई ऐसा प्राण लेना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों को साफ सुथरी हवा देने में मददगार हो सके। घटती हरियाली को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण किया जाए। हर व्यक्ति को कम-से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। घरों के आसपास, कॉलोनी मोहल्लों के बगीचों में, सड़कों के किनारों के दोनों और खेतों की बागड़ पर, गांवों की कांकड़ पर, पोखर के ईर्द गिर्द,

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली