पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने जवानों की समस्याओं का किया निराकरण


महासमुंद। 
महासमूंद पुलिस द्वारा नियमित प्रति शुक्रवार अर्डली रूम का आयोजन कर जवानों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जवानों की विभागीय एवं व्यक्तिगत परेशानियों समस्या सुनी और जल्द ही समस्यों का निराकरण पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया तथा साथ ही भविष्य में पुलिस विभाग के कर्मचारियों की समाधान के लिये प्रत्येक शुक्रवार का दिन नीयत रखने की व्यवस्था लगातार रखने के लिए आदेशित किया गया।

यह विशेष पहल अपने जवानों के प्रति संवेदना को दर्शाता है, साथ ही पुलिस जवानों के मन में भी विभाग एवं मुखिया के प्रति कृतज्ञता पैदा करती है. 

उक्त ऑर्डरली रूम कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन प्रशिक्षु डीएसपी गरिमा दादर एवं मोनिका श्याम रक्षित निरीक्षक नितीश नायर तथा थाना प्रभारी कोतवाली अशोक वैष्णव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार