न्याय योजना पूरी तरफ विफल भ्र्ष्ट शासन प्रशासन की नीतियों सें कोई लाभ नहीं


महासमुंद विधानसभा 3 मई। भोरिंग किसानों का विरोध प्रदर्शन किसान, मजदूर, छात्र एवं महिला किसानों द्वारा आक्रोश रैली शाम 05 बजे निकाला गया। जहाँ सैकडों लोग शामिल हुए। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू सम्बोधित करते हुए  कहा कि किसान मोर्चा को भ्र्ष्ट शासन प्रशासन से कोई न्याय नहीं मिल रहा है लेकिन  न्यायालयों से एक के बाद एक मुद्दा पर न्याय मिलना प्रारम्भ हो गया है ।

जिससे भ्र्ष्ट उद्योगपति के दलाली में लगे भ्र्ष्ट नौकरशाहों के चेहरे देखने लायक हो गया है और उनको कुछ भी नहीं सूझ रहा है , गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट के समस्त अवैधानिक कार्य को संरक्षण देने वाले और उद्योग का दलाली करने वाले भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को किसान हरा कर ही दम लेंगे। कोडार बांध का पानी को शासन ने करणी कृपा उद्योग को बेच दिया है। क्षेत्र के किसान बर्बाद हो जायेगे हम सबको मिलकर संघर्ष करना है। सभी वर्ग के लोग एक मंच में जोड़कर क्षेत्र और समाज में व्याप्त भ्र्ष्टाचार और भ्र्ष्ट उद्योगपति करणी कृपा उद्योग के मालिक द्वारा जो अवैधानिक कार्यों का जाल बिछाया गया है उसे मिल जुलकर खत्म करेंगे। पाप का पैसा अधिक दिन तक नहीं टिकता। जनता की आह भष्म कर देगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र