महिला समूह के लिए बिरकोनी गौठान बना वरदान आर्थिक व स्वालंबी हो रही हैं महिलाएं

महिला समूह के लिए बिरकोनी गौठान बना आर्थिक गतिविधि का नया केन्द्र

वर्मी कम्पोस्ट, जैविक कीटनाशक, सब्जी उत्पादन सहित अनेकों  कार्य कर हो रही हैं सशक्त



महासमुन्द 24 मई 2023।  जिला मुख्यालय महासमुंद से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम बिरकोनी में शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत निर्मित गौठान में महिला स्व सहायता समूह अपने आर्थिक स्थिति में बदलाव की सकारात्मक कहानियां लिख रही हैं। यहां गौठान न केवल पशुओं के रखने का एक जगह है, बल्कि आजीविका गतिविधियों का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां समूहों द्वारा द्वारा विभिन्न आय जनित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से वे अपना और अपने परिवार की आजीविका को समृद्ध और मजबूत बना रही है।

गौठान में जय मां दुर्गा एवं राम जानकी महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी खाद का उत्पादन किया जा रहा है। समूहों द्वारा अब तक कुल 31,367 किलोग्राम खाद का निर्माण किया जा चुका है तथा 3 लाख रुपए की राशि का लाभ प्राप्त कर चुकी है। समूह की सदस्य बताती है कि वर्मी खाद से प्राप्त आय से कमर करधन, पति के लिये मोटरसायकल एवं बच्चों के पढ़ाई में पैसा का उपयोग किया गया है। रामजानकी महिला स्वसहायता समूह द्वारा गौठान में वर्मी बैग सिलाई का कार्य कर आजीविका गतिविधी कर रहे है। श्री सांई महिला स्वसहायता समूह द्वारा गौदान में 1720 लीटर गौ मूत्र का क्रय कर जैविक कीटनाशक दवाई को बनाकर 22 हजार रूपये का जैविक कीटनाशक का विक्रय किया गया है। समूह की दीदी बताती है कि जैविक कीटनाशक के उपयोग से फसलां में अच्छा उत्पादन देखने को मिला है। इसके साथ-साथ समूह सब्जी उत्पादन का कार्य भी करती है जिससे आगनबाड़ी एवं स्कूलों में विक्रय कर अब तक 65 हजार रुपए का आय प्राप्त कर चुकी है। भाग्यलक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह द्वारा मुर्गीपालन कर 48 हजार रूपए का आय प्राप्त की है।

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली