आनंदराम पत्रकार को कलमवीर सम्मान सें नावाजा
महासमुन्द। छत्तीसगढ़ वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब महासमुन्द के पूर्व अध्यक्ष व श्रीपुर एक्सप्रेस के संपादक आनंदराम पत्रकारश्री को 'कलमवीर' सम्मान दिया गया। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सिरपुर में आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया। सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, महासंघ के अध्यक्ष सेवक दास दीवान, महासचिव प्रवीण खरे, वरिष्ठ पत्रकार मनोज एस गोयल, विष्णु महानंद ने और मंचस्थ सभी अतिथियों ने शाल, श्रीफल, 'कलमवीर सम्मान' स्मृति चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर आनंदराम का सम्मान किया।
इस अवसर पर पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष सेवकदास दीवान ने कहा कि पत्रकारों के हित में निरंतर सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर बेबाक कलम चलाने वाले आनंदराम पत्रकारश्री को यह सम्मान देकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'पत्रकारश्री' सम्मान से आनंदराम को प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में सम्मानित किया गया था। पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा में सक्रिय सहभागिता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम में विशिष्ट योगदान, अपनी कुल वार्षिक आमदनी का दस प्रतिशत अनिवार्य रूप से समाज सेवा के लिए समर्पित कर दान करने, जीवन यात्रा संपन्न होने पर देहदान और नेत्रदान करने का दृढ़ संकल्प, पीड़ित मानवता के लिए मुखर होकर 25 वर्षों से निरंतर कलम चलाने के लिए आनंदराम को 'कलमवीर सम्मान' से विभूषित किया गया है।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रायः सभी जिलों से सिरपुर पहुंचे पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने कहा कि पत�

Comments
Post a Comment