केंद्र के योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने गांव चलो-घर घर चलो अभियान


तुमगांव सिरपुर मंडल के अछरीडीह व खैरझिटी में किया जनसंपर्क



महासमुंद। भाजपा स्थापना दिवस से पूरे प्रदेश में गांव चलो-घर घर चलो अभियान का शुभारंभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा किया गया है। इसी के तहत अभियान का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर के नेतृत्व में तुमगांव-सिरपुर मंडल के बूथ क्र. 25 खैरझिटी व बूथ क्र. 122 अछरीडीह में भगवान श्रीराम की पूजा कर किया गया।

इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग समाज के हित में जो कार्य किया है, वह अतुलनीय है। इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा कर रही है। जिसमें आप सभी जूट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा अनेक जनहित के कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। लेकिन, राज्य की कांग्रेस सरकार इसमें रोढ़ा डालकर लोगों तक योजनाओं को पहुंचने से रोक रही है। प्रदेश की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर ग्राम अछरीडीह व खैरझिटी में घर-घर जाकर श्री चंद्राकर व कार्यकर्ताओं ने लोगों कों मोदी सरकार की उपलब्धि व जनहित के कार्यों से व छग के भूपेश सरकार की वादाखिलाफी से अवगत कराया। वहीं, इस अभियान की शुरूआत होने के साथ ही तमाम पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मोती साहू, मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल पटेल, नंदकिशोर यादव, द्रोणाचार्य साहू, नरेंद्र साहू, नंदकिशोर सिन्हा, दुलरुवा पटेल, गेंदलाल यादव, लखन धीवर, विजय साहू, डॉ गुरुचरण साहू उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?