पिछड़ा वर्ग समाज को मोदी सरकार ने दी संवैधानिक दर्जा-राकेश
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आवान्ह पर 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती तक गांव चलो घर-घर चलो अभियान शुभारंभ प्रदेश के समस्त जिलों सहित महासमुंद जिले में भी किया जाएगा। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी समाज के लिए किए गए कार्यों व जनहितैषी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व गांव चलो-घर घर चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी राकेश चंद्राकर ने बताया कि अभियान की तैयारी को लेकर बैठक दुर्ग में हुई। इस अवसर पर गांव चलो घर घर चलो अभियान का पोस्टर, बैनर का भी विमोचन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने अभियान को लेकर समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए समस्त पदाधिकारी ईमानदारी से जुट जाएं। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने केंद्र की योजनाओं को ओबीसी वर्ग तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करने कहा।
प्रदेश महामंत्री व अभियान के प्रदेश प्रभारी राकेश चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के 65 वर्षों में पिछड़ा वर्ग समाज के हित के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग समाज को संवैधानिक दर्जा देते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया। इससे पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश में लाभ सहित बेरोजगार युवाओं को नौकरी में लाभ मिलेगा। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समाज की बाहुलता है, उन्हें केंद्र की योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिले इस बात का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर गांव चलो- घर घर चलो अभियान का शुभारंभ 6 अपै्रल से हो रहा है। जिसके लिए समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता कर्मठता से जूट जायें।
कार्यक्रम को दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रमसीला साहू, पूर्व हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, दुर्ग जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिका चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, गजेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। संचालन गणेश निर्मलकर व आभार प्रदर्शन रूप सिन्हा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रिकेश सेन, होरीलाल सिन्हा, प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू प्रदेश कार्यालय प्रभारी चूड़ामणि निर्मलकर डॉ. लेखराम निर्मलकर, दानी राम वर्मा, प्रतिभा देवांगन, राजाराम सिन्हा, दामोदर चक्रधारी, डॉ. विनोद प्रसाद, कन्हैया पिंटू चंद्राकर, मिथलेश चंद्रकार, अनिल साहू, दिलीप साहू, वीरेंद्र सोनी, जगदीश देशमुख, शिव चंद्राकर, गणेश निर्मलकर, मलखान सिंह लोधी, केवल देवांगन, वासु वर्मा, चंद्रकुमार सोनी, श्रीमती सुनीता दुबे, विकास सेन, ओंकार देवांगन, चंद्रशेखर बंजारे, अश्वनी साहू, दिलीप कुमार साहू, विनायक नातू, जितेंद्र साहू, कमलेश सोनी, हरीश कटघरे, भीमसेन निर्मलकर, गजेंद्र यादव, टेकराम सिन्हा, द्वारिका देवांगन, सगनुराम निषाद, प्रितपाल बेलचंदन, जागेश्वर साहू, केशव भिलाई, गोवर्धन जायसवाल, सुरेंद्र देशमुख, आशीष निमजे, मदन वडई, योगेश साहू, केशव बंछोर, ईश्वर पटेल, प्रेमलाल, होरीलाल सिन्हा, रीना देवी साहू, ललिता साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment