डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाने झलप में बैठक आयोजित
महासमुंद। जिला स्तरीय डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती महासमुन्द 14 अप्रैल को झलप में जयंती मनाने के संबंध में सतनाम भवन झलप में बैठक आयोजित की गई । जिसमें उपस्थित सामाजिक बंधुओं को आगे आकर सहयोग करने , व कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के विषय पर चर्चा की गई साथ ही कार्यक्रम स्थल तक लोगो को पहुचाने के लिए वाहन की व्यवस्था सम्बंधित जिम्मेदारी भी तय की गई । उक्त बैठक में मुख्य रूप से आदरणीय हीरा जोगी, देवकुमार टण्डन महेंद्र कोसरिया , उपदेश मार्कण्डेय , झलप सरपंच किशन कोसरिया , डॉ विजय चतुर्वेदी , तेजराम चौलिक आत्मा राम, चैतू मार्कण्डे , आनंदराम बाघमारे , नुपनरेंद्र बाघमारे , हीरू , रामेश्वर भारती, देवेंद्र राय, बिरसिंग, भीम आर्मी चिरको की टीम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु गण उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि झलप परिक्षेत्र के सभी साथी सतनाम भवन झलप के पास इक्कठा होकर डीजे की अगुवाई में रैली के रूप में महासमुन्द के कार्यक्रम के लिए निकलेंगे । जिसमे युवा वर्ग बाइक में रहेंगे व माताएं व बुजुर्ग साथियो के लिए व्यवस्था किये गए गाड़ी में जाएंगे । साथ ही बैठक में उपस्थित सामाजिक साथियो कार्यक्रम में लोगो के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए सहयोग की भी घोषणा की जो निम्न अनुसार है।

Comments
Post a Comment