भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा चलाएगी गांव चलो-घर घर चलो अभियान
महासमुंद मार्च 2023। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक में छग के पदाधिकारी भी प्रमुखता से शामिल हुए। जिसमें महासमुंद जिले से प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर ने वर्चुअल बैठक में शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष से जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री चंद्राकर ने वर्चुअल बैठक के दौरान बताया कि जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मोर आवास-मोर अधिकार के तहत चलाए गए जनसंपर्क अभियान को भारी जन समर्थन मिला। गांवों में पीएम आवास के हितग्राहियों ने भाजपा के अभियान को समर्थन देते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की।
श्री चंद्राकर ने बताया कि आगामी 6 से 14 अपै्रल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत महासमुंद जिले में भी वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने कार्य भी किए जाएंगे।
श्री चंद्राकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार, गुजरात, अंडमान निकोबार सहित 10 राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने आगामी कार्यक्रम गांव चलो घर-घर चलो के तहत मंडल के 100 घर से लेकर बूथ स्तर तक घरों में पहुंचने का निर्णय लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याण, विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही। वहीं सभी प्रदेश अध्यक्षों को अपने प्रदेश के जिला से लेकर मंडल स्तर तक का कार्य समिति बनाकर राष्ट्रीय कार्यालय भेजने के आदेश दिए। बैठक में विशेष रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर, राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, श्री राहुल एवं सभी प्रदेश अध्यक्षों सहित छग पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भरत लाल वर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दीवान, मनोज गुप्ता, प्रदेश मंत्री देवदत्त साहू, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भगवान यादव, दिलेन्द्र कौशिक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।

Comments
Post a Comment