विस घरने शामिल होने सैकड़ों आवास हितग्राही तुमगांव-सिरपुर मंडल के कार्यकर्ता व ग्रामीण पहुंचेेंगे रायपुर



महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी पीएम आवास योजना को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तुमगांव-सिरपुर मंडल से रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री व तुमगांव-सिरपुर मंडल के मोर आवास-मोर अधिकार अभियान प्रभारी राकेश चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस राज में गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब किसान, मजदूर हितैशी होने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार में गरीबों का हक छीना जा रहा है। केंद्र सरकार से गरीबों के आवास के लिए राशि जारी होने के बाद भी राज्य सरकार मैचिंग ग्रांट जारी नहीं कर रही है। जिससे गरीबों को उनका आवास नहीं मिल पा रहा है। तमाम घोषणाओं के साथ सरकार गरीबों को आवास देने में फेल साबित हुई है। घोषणा पत्र में गरीबों को आवास देने का वादा कर सरकार ने गरीबों से वादाखिलाफी किया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि गरीबों को हक दिलाने 15 मार्च को उनके नेतृत्व में सैकड़ों आवास हितग्राही व तुमगांव-सिरपुर मंडल के कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर भूपेश सरकार के खिलाफ आवाज बूलंद करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?