भाजपा प्रदेश संयोजक महासमुन्द विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा के आगमन पर भव्य स्वागत

महासमुन्द। भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छ.ग. प्रदेश के प्रदेश संयोजक व महासमुन्द विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा के महासमुन्द आगमन पर स्थानीय बरोण्डा चैक मे नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पार्षद देवीचन्द राठी के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया। तथा भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की गई।

 


उल्लेखनिय है कि श्री विश्वकर्मा भाजपा जिला कार्यालय मे बुथ सशक्तिकरण के लिए कार्यकताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। श्री विश्वकर्मा का स्वागत फूल माला से सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, भाजपा शहर महामंत्री एम. आर. विश्वनाथन, शहर मण्डल कोषाध्यक्ष हनीश बग्गा, सांसद प्रतिनिधि राकेश सचदेवा, मण्डल मंत्री महेन्द्र सिका, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द प्रहरे, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, निराश्रीत संघ जिला अध्यक्ष जगन्नाथ छुरा, पार्षद वार्ड नं. 21 हेमलता यादव, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी गोपाल वर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के विक्की गुरूदत्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला, सुरेन्द्र महाराज, भाजपा नेता , देवेन्द्र चन्द्राकर, अमन वर्मा,सुनीता साहू, पार्वती साहू, मंगलू साहू, पलास यादव, राजेन्द्र साहू, राहील गुप्ता, अभय यादव ने गर्म जोशी के साथ किया। आगामी 15 मार्च शनिवार को मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव मे बढ़ चढ़कर पहुंचने की अपील स्वागतकर्ताओ से श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने की। तथा नगरिय निकाय के जिला संयोजक देवीचन्द राठी को पुरे जिले के भाजपा पार्षदों व भाजपा के झाया पार्षदों से फोन पर संपर्क कर 15 मार्च के आंदोलन के लिए चर्चा करने का निदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार