आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने वि.स उपाध्यक्ष संतराम नेताम से की मुलाकात का ज्ञापन सौपा

केशकाल :- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की महिलाएं बुधवार को अपनी मांगों को लेकर छग विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम से मुलाकात करने पहुंचीं थीं। इस दौरान विधायक संतराम ने समस्त महिलाओं से मुखातिब होकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुना। साथ ही तत्काल सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। 

इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि महंगाई के दौर में इतने कम वेतन से गुजरा करना सचमुच में कठिन है। काफी लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मांग रही है कि उन्हें कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाए साथ ही पांच अन्य मांगे भी शामिल हैं। मैंने सीएम साहब को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि इनकी मांगों पर विचार करें। साथ ही आगामी दिनों में मैं मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर जल्द से जल्द मांगे पूरी करने का आग्रह भी करूँगा।


Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार