किसान कुटीर भोरिंग उपमंडी में सीसी रोड निर्माण

महासमुंद फरवरी 2023। भोरिंग उपमंडी में सीसी रोड के साथ ही किसान कुटीर का निर्माण कराया जाएगा। किसान कुटीर बनने से किसानों को सहुलियत हो सकेगी। आज बुधवार को ग्राम पंचायत भोरिंग के उपमंडी में सीसी रोड निर्माण तथा किसान कुटीर निर्मााण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में मंडी उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सदस्य चमन सिन्हा, दीपक साहू, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, विधायक प्रतिनिधि संतोष साहू, अश्वनी गिलहरे, गौतम सिन्हा, राजेश चंद्राकर, गजेंद्र साहू, शैलेंद्र सेन मौजूद थे। 


किसान कुटीर भवन में किसानों के लिए एक कमरा बनेगा। एक हाल रहेगा। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग सर्वसुविधायुक्त शौचालय बनाया जाएगा। मंडी में किसान अपने काम से पहुंचते है। बैठने की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसानों के लिए ही कुटीर भवन बनाने शासन ने सकारात्मक पहल की है। भवन बनने के बाद किसानों को राहत मिलेगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों का सम्मान करते हुए भूपेश सरकार ने अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार चार सालों से गांव, गरीब, किसान, महिलाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। 


 भूपेश सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने पर केन्द्र सरकार द्वारा लगाए जा रहे अड़चनों के बावजूद हम समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए सर्वाधिक मूल्य में किसानों से धान खरीदा जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच उषा राजेश साहू, पुष्पा तेजराम साहू, शिशुपाल बर्मन, डा तुलसीराम साहू, वेदप्रकाश साहू, हेमधर आवड़े, श्यामबाई निर्मलकर, अभिषेक नेहरू राजीव मितान कलब अध्यक्ष, सुखनंदन डहरिया, कविदाश सोनवानी, राहुल आवडे, सुरूज ढीढी, सेवंतीन साहू, रेखा ढीढ़ी, तेजराम साहू, नीतू साहू, भारती लाकेश्वरी पाठक सहित ग्रामीणजन मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र