कलेक्टर क्षीरसागर ने किया निरीक्षण तैयारियों का लिया जायजा
महासमुंद 31 जनवरी 2023 तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 5 फरवरी कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज सिरपुर स्थल पहुँच कर सिरपुर महोत्सव के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। सिरपुर महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 फरवरी तक होगा।
इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागों के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री सह-प्रदर्शनी से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। सिरपुर महोत्सव के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी को बनाया गया है। एसडीएम महासमुंद सहायक नोडल अधिकारी होंगे। सिरपुर महोत्सव आयोजन के सिलसिले में आज सिरपुर रेस्ट हाउस में हुई बैठक में कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि समारोह में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम गरिमामय हो। इस मौके पर अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम महासमुंद श्री उमेश साहू, लोकनिर्माण, पीएचई, वन, पुलिस प्रशासन सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि मुख्य मंच को आकर्षक रूप दिया जाए। व्यवस्थित ढंग से दुकानों का आबंटन किया जाए, साथ ही उन्होंने कहा कि पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग द्वारा सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित प्रदर्शनी एवं आने वाले पर्यटकों के लिए सूचना केंद्र भी स्थापित करने और ऐतिहासिक स्थलों के संबंध में जानकारी के लिए गाइड की भी व्यवस्था करने के संबंध में इन विभागों के अधिकारियों से चर्चा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं, गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी और प्रचार सामग्री वितरण करने कहा। स्व-सहायता समूह के बिक्री सह-प्रदर्श


Comments
Post a Comment