मानस गान स्पर्धा का आयोजन कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर हुए शामिल
महासमुंद 15 जनवरी 2023। महासमुंद समीपस्थ ग्राम पंचायत बेमचा में शासन के आदेशानुसार विकासखंड स्तरीय मानस गान स्पर्धा का आयोजन महासमुंद जनपद पंचायतद्वारा आयोजित किया गया खंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में सेक्टर स्तरीय पर कराए गए प्रथम स्थान प्राप्त मंडलियों को आमंत्रित किया गया था कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर की उपस्थिति में भगवान राम की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर जी के द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित चंद्राकर हरीश चंद्र ध्रु सरपंच बेमचा देवेंद्र चंद्राकर उपसरपंच एवं समस्त पंच गण बेमचा उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
महासमुंद कांग्रेश जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि राम नाम की महिमा अपरंपार है जिस प्रकार बुद्धिमान और बलवान होने के बाद भी रावण को उसके अहंकार ने ले डूबा। श्री राम जी ने सदाचार का मार्ग चुना। उसी तरह हमें भी सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। कुसंगति से बचकर सत्संग के मार्ग पर चलना चाहिए। और अपने जीवन में अहंकार नहीं करना चाहिए। सत्य परेशान हो सकता है,लेकिन पराजित नहीं हो सकता, राम चरित्र मानस में सकारात्मक जीवन जीने की कला छुपी हुई है। किस तरह का व्यवहार हमें अपने जीवन में अपनाना है और संबंधों को किस प्रकार जीना है।
संसार में हम जो कुछ भी कमाते हैं, यही रह जाते हैं। हमारे जीने के बाद सदाचार अच्छा कर्म ही रह जाते है। इस प्रकार अच्छे व्यवहार एवं सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए।सर्वप्रथम मानस गान का शुभारंभ स्थानीय मानस मंडली बेमचा द्वारा किया गया तत्पश्चात सेक्टर स्तर के प्रथम स्थान प्राप्त मंडली झलप सेक्टर से पूजा के आरती मानस परिवार रायमुडा एवम बारोंडा बाजार सेक्टर रेशमी बालिका मानस परिवार प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे प्रतियोगिता में निर्णायक श्री भगत राम साहू एवं शिव कुमार पटेल निर्णय करते हुए प्रथम स्थान रेशमी बालिका मानस परिवार बिरकोनी तथा द्वितीय स्थान रायमुड़ा के मंडली को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान प्राप्त मंडली बिरकोनी को जिला स्तर पर चयनित कर भेजा गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद के अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंसाराम ध्रुव घनश्याम चंद्राकर लेख राम दीवान सचिव श्री खिलेश साहू लेखराम चंद्राकर शिव कोसरे शिव पटेल राजकुमार ध्रुव रमाकांत गोस्वामी अरविंद ठाकुरमंत राम राजेश शर्मा ओमप्रकाश चंद्राकर ममता चंद्राकर तथा ग्राम प्रमुख श्री दाऊ भरत लाल चंद्राकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे रामायण प्रतियोगिता का संचालन कुशाल सारथी के ध्रुव राजू चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत परसदा ब द्वारा किया गया


Comments
Post a Comment