गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ध्वजारोहण शहीदों के परिजनों सम्मानित किया



महासमुन्द 26 जनवरी 2021। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली उसके बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मंत्री ने तीन रंग के गुब्बारें शांति स्वरूप को आकाश में छोड़े। इस अवसर पर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र छबई, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 


गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार