हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सफलता एवं मजबूती कांग्रेस का बैठक संपन्न
महासमुंद। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम की सफलता एवं मजबूती के साथ अभियान की सफलता के लिए जिला कांग्रेस भवन में संगठन प्रभारी कन्हैया अग्रवाल की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी कन्हैया अग्रवाल ने कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तार पूर्वक यह जानकारी दी की इस कार्यक्रम की शुरुआत गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर 26 जनवरी 2023 से प्रारंभ हो रही है,जो लगातार 2 माह तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के नाम से जारी रहेगी इसमें प्रत्येक बूथों के साथ प्रत्येक घर,गांव एवं शहर को जोड़ते हुए संदेश को पहुंचाना है एवं जन संवाद स्थापित करना है जिसके अंतर्गत मा.राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश एवं उसकी सफलता के साथ केंद्र की नाकामियों,वादाखिलाफी एवं देश में बढ़ रही महंगाई को बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है वॉल पेंटिंग,स्टीकर,फ्लेक्स एवं सोशल मीडिया के संसाधनों का प्रयोग करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक यात्रा के मकसद को पहुंचाना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर ने उपस्थित कार्यक्रम प्रभारियों को एवं ब्लॉक अध्यक्षों के साथ कांग्रेसी पदाधिकारी व कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहीं की हमें प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के द्वारा "हाथ से हाथ जोड़" अभियान के लिए जो दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं उसका अक्षरंश पालन हम सभी को करना है।
ब्लॉक के अनुसार कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है एवं हम सभी की आहम जिम्मेदारी है कि जिले के सभी बूथों पर प्रत्येक घर में "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान के संदेश को हम सभी लेकर पहुंचे जिसे कांग्रेस के इतिहास को जानने में लोगों का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा।
डॉ.रश्मि ने बताया कि यदि हम सभी मिलकर इस अभियान की सफलता के लिए संकल्प लें तो मिशन 2023 एवं 2024आसानी से हासिल कर सकते हैं कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम जिला में प्रथम श्रेणी का हुआ है जो कि जनता के भरपूर आशीर्वाद कांग्रेस के प्रत्येक अभियान आंदोलन को प्राप्त हुआ है। और छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिला अग्रणी रहा है विश्वास करती हूं कि यह अभियान भी सफलतम की उच्च परंपरा को निर्वहन करते हुए राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
"हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी हुए नियुक्त :- डॉ.रश्मि"
दाऊलाल चंद्राकर बसना प्रभारी,अनंत सिंह वर्मा झलप पटेवा,महेंद्र बाघ महासमुंद ग्रामीण,मंजीत सलूजा महासमुंद शहर,अजय नंद भंवरपुर,गौरव चंद्राकर कोमाखान,मोहित ध्रुव ग्रामीण बागबाहरा,गणेश शर्मा शहर सरायपाली,रुपेश गोयल ग्रामीण सरायपाली,बलविंदर सिंह सलूजा बागबाहरा शहर,हुलश गिरी गोस्वामी पिथौरा,आत्माराम यादव सांकरा,रंजीत कोसरिया छूईपाली उक्त कार्यक्रम में महासमुंद जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल,जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, मकसूदन लाल चंद्राकर पूर्व विधायक,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू,वनोपज अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर,मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे,सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल,पिथौरा अध्यक्ष आत्माराम यादव, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद,गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर,प्रदीप चंद्राकर, अध्यक्ष जितेंद्र सिदार,पुष्पेंद्र पटेल,रवि कश्यप,रवि निषाद,भूपेश पोपट, ब्रिजेन बंजारे,लता चंद्राकर,अमन चंद्राकर,सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,अजय नंद,युवा कांग्रेस अध्यक्ष बादल मक्कड़,महेंद्र बाघ,ठाकुर अनंत सिंह वर्मा,विजय साव,आरिफ अली पिंकी,मोती साहू, अजय थवाईत,नितेंद्र बनर्जी,रुपेश गोयल,गणेश शर्मा,सचिन गायकवाड,राजू साहू,हुलास गिरी गोस्वामी,कपिल साहू,लीलू साहु,सन्नी महानंद,प्रेमानंद नायक,गणेश ध्रुव,मुकुंद,रवि सिंह ठाकुर,सुरेश पटेल, वासीम हुसैन इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया।


Comments
Post a Comment