पहाड़ी से निकल कर हाथी का दल दलदली शिव मंदिर के पास विचरण ग्रामीणों को किया सतर्क
महासमुंद 6 जनवरी 2023। बीती रात 2 दंतैल हाथी जीवतरा कोना पहाड़ी से निकल कर ग्राम बकमा बोरियाझार सिरगिडि उमरदा होते हुए दलदली शिव मंदिर के पास से आगे कक्ष क्रमांक 438 पहाड़ी में गए हैं। दलदली मंदिर में आज मेले का आयोजन है, अतः आप सभी से निवेदन है की जो भी दलदली मंदिर में पूजा करने या मेले में जावे , जाते समय जंगल के रास्ते पर सावधानी से आवागमन करें, जंगल की ओर ना जावे, हाथी की कोई भी सूचना मिलने पर वन विभाग को सूचित करें। उमरदा अरंड मुड़माड पतेरापाली दलदली गौरखेडा़ सोरिद के ग्रामीण को किया सतर्क ग्रामीणों को भी सूचित किया गया है जंगल की हो ना जाये।।

Comments
Post a Comment