किसान सम्मेलन में किसानों का सम्मान शासन की योजनाओं लाभ उठाने किया आव्हान
महासमुंद 12 जनवरी 2023। महासमुंद विधानसभा के ग्राम जलकी में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। किसान सम्मेलन में संसदीय सचिव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर किसानों से शासन की योजनाओ का लाभ लेने किसान हित में होना बताया । इस दौरान किसानों को साल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिपं सदस्य अमर चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, वरिष्ठ नेता अरूण चंद्राकर, सोसाइटी अध्यक्ष दिलीप जैन, मानिक साहू, ममता चंद्राकर, केशव चौधरी मौजूद थे।
मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का मर्म समझकर जन सरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से आज किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से राहत मिलने के साथ ही किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार की किसानों की सरकार है। प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि किसान अन्न्दाता है उनका सम्मान सर्वाेपरि है। किसानों के प्रति भूपेश सरकार संवेदनशील है। मुख्यमंत्री खुद एक किसान हैं वे उनकी पीड़ा को समझते हुए किसानों से किए गए एक-एक वादा को निभाया है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया।

Comments
Post a Comment