गणतंत्र समारोह में विभागों द्वारा होगी झांकी सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन
महासमुंद 17 जनवरी 2023। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। जिला मुख्यालय महासमुंद सहित इसके आस-पास के सरकारी गैर व गैर सार्वजनिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस को मनाने को लेकर कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में 74 वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2023) के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में शासन से जारी दिशा-निर्देशों के तहत समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए समारोह आयोजित किया जाए। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य और केन्द्र सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से हो। पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. परेड में हिस्सा लेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे हिस्सा नहीं लेंगे और न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। समारोह में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। पूर्व की भांति मिनी

Comments
Post a Comment