जनदर्शन में कलेक्टर ने सक्त आदेश नागरिकों की मांग एवं समस्याएं का शीघ्र हो निराकरण


महासमुंद 10 जनवरी 2023। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जनदर्शन में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगो को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।



जनदर्शन कार्यक्रम में बिरबिरा के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से बिरबिरा-बांसकुड़ा के किसानों के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि शीघ्र दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने उन्हें नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया। इसी तरह महासमुंद विकासखण्ड के अंतर्गत छिंदौली (झलप) के ग्रामीणों एवं पालकों ने बताया कि कार्मेल इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंदौली में 10वीं बोर्ड परीक्षा केन्द्र संचालित करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि कार्मेल इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंदौली में नर्सरी से कक्षा 10वीं तक सीबीएसई द्वारा कक्षाएं संचालित है। लेकिन यहां के विद्यार्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए महासमुंद जाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बसना विकासखण्ड के ग्राम बिछिया के सरपंच एवं ग्रामीणों ने नवीन प्राथमिक शाला भवन स्वीकृत करने तथा उच्च प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोद्धार करने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। ग्राम पेंड्रावन के नसीम खान एवं अजीम बख्श ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने को लेकर आवेदन सौंपा। कोमाखान के सरपंच एवं ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर क

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार