काल्पनिक मुद्दों को लेकर बरगला रहे है मुद्दा नहीं हैं तो सुर्खियां बटोरने भाजपाई : ढेलू निषाद

महासमुन्द 14 जनवरी । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद ने कहा कि स्थानीय भाजपा के नेताओं के पास मुद्दा नहीं है। लिहाजा काल्पनिक मुद्दों को लेकर क्षेत्र की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है। 


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष श्री निषाद ने भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रेम चंद्राकर के बयान को हास्यपद बताते हुए कहा कि वे सुर्खियों बटोरने उलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। जिले के विधायक जनहित मुद्दों को लेकर हरसंभव प्रयास कर रही है। जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कोरोनो महामारी के दौरान पूरे समय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने राहत सामग्री वितरित करने के साथ ही उचित चिकित्सा व्यवस्था के लिए हमेशा तत्पर रहे। जबकि भाजपा के नेता अपने घरों में दुबके रहे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के प्रयास से मेडिकल कालेज की सौगात मिल सकी है। 

मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए हरसंभव संसाधन मुहैया कराया गया। भवन निर्माण की प्रकिया भी चल रही है। बायपास निर्माण के लिए भी आवश्यक पहल संसदीय सचिव श्री चंद्राकर द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर महासमुंद में बायपास और बेलसोंडा के रेलवे क्रासिंग में ओवरब्रिज निर्माण की ओर ध्यानाकर्षित कराते हुए पत्र लिखा था। जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी ने अनुरोध पत्र का जवाब देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 353 की कुल लंबाई छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 66 किमी है। जिसमें से करीब 21 किमी में फोरलेन चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। जिसमें महासमुंद शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं। महासमुंद बायपास के लिए वर्तमान में यातायात एवं विकास की जरूरत को देखते हुए डीपीआर बनाने का कार्य वार्षिक योजना 2022-2023 में शामिल किया गया है। बाद इसके शीघ्र ही शहर का बायपास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में ग्राम बेलसोंडा के पास रेलवे क्रासिंग में ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को भी वार्षिक योजना में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द प्राक्कलन जमा करने के बाद इसके लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार