हजारीबाग झारखण्ड फरार अपराधी को ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया
महासमुंद। महासमुंद जिले में जिला जेल महासमुंद से फरार विचाराधीन बंदी थाना सरायपाली अपराध क्रमांक 23 ,2020 धारा 363,366,376 भादवि 6 पॉक्सो एक्ट के मामले में विचाराधीन बंदी को झारखण्ड के ग्राम मेरू स्थित ईंट भट्ठा में दबिश देकर फरार आरोपी यादराम ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसे गिरफतार कर माननीय न्यायालय जिला हजारीबाग़ झारखण्ड से ट्रॉसिट रिमाण्ड पर थाना महासमुंद लाया गया है।
यादराम ठाकुर पिता लेखराम ठाकुर उम्र 28 वर्ष सकिन चारभांठा थाना सरायपाली जिला महासमुंद जो न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 23 जनवरी 2020 से जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध था। उक्त विचाराधीन बंदी को दिनांक 14 सितंबर 2022 को मान. न्यायालय सरायपाली पेशी पर भेजा गया था, जहाँ पेशी के दौरान बंदी का स्वास्थ्य खराब होने से सरायपाली अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा था। उक्त बंदी को चिकित्सक के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद रिफर करने पर पेशी पश्चात् जिला जेल दाखिल किया गया था। अस्पताल महासमुंद में ईलाज के दौरान रात्रि 02 बजे से 06 बजे के मध्य उक्त बंदी जिला अस्पताल से मौका देखकर फरार हो गया ।

Comments
Post a Comment