जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की मांग अधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने के दिए निर्देश



महासमुंद 24 जनवरी 2023। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में 54 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, श्री ओ.पी. कोसरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार