गार्बेज ट्राईसाईकिल का स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा महिला समूह को किया वितरण

महासमुंद। स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा आज ग्राम पंचायत बेमचा में  गार्बेज ट्राईसाईकिल  का वितरण  महिला समूह को किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर जी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब शहर की तरह गांवों में भी साफ-सफाई की नियोजित व्यवस्था होगी। ठोस अपशिष्ट के साथ प्लास्टिक प्रबंधन भी होगा।



गांवों में सफाई कर्मी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कूड़ा एकत्रित करने का काम उन्हें दिया जाएगा। स्‍वच्‍छ भारत अभियान के तहत शहर की तरह गांवों में भी साफ-सफाई की नियोजित व्यवस्था होगी। ठोस अपशिष्ट के साथ प्लास्टिक प्रबंधन भी होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति कृषि विभाग अमर अरुण चंद्राकर जी सरपंच हरीश चंद्र ध्रुव जी उपसरपंच देवेंद्र चंद्राकर जी पंच गण समस्त महिला समूह और समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार