बेमचा सरपंच एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को अंग्रेजी भूगोल की शिक्षक के लिए ज्ञापन सौंपा

महासमुंद। ग्राम बेमचा के सरपंच ने जिला शिक्षा अधिकारी एम कलेक्टर महोदय को शासकीय हाईस्कूल बेमचा में अंग्रेजी, भूगोल शिक्षक की मांग करते ज्ञापन दिया सरपंच ने ग्रामीणों के लगातार शिकायत एम बच्चो की पढ़ाई में आ रही कठनाई देखते हुवे कलेक्टर अति शीघ्र नियुक्ति देने आग्रह किया गया हैं । 


शासकीय हाईस्कुल बेमचा में पदस्थ रहे किरण पटेल शिक्षिका अंग्रेजी विषय का अध्यापन हेतु पदस्थ था वर्तनान में शिक्षा विभाग के किसी अन्य कार्यालय में संलग्न कर दिया गया है यही उक्त शाला के शिक्षक तुलेन्द्र सागर विषय भूगोल का भी एकलव्य हायर सेकेण्डरी स्कुल में पदस्थ कर दिया गया है, जिसके कारण वर्तमान में हाईस्कूल बेमचा का अंग्रेजी एवं भूगोल विषय का अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। शैक्षणिक व्यवस्था को बनाये रखने हेतू अंग्रेजी एवं भूगोल शिक्षक, शिक्षिका को मूलत हाईस्कुल बेमचा मे पदस्थ किया जायें मांग की गई हैं। 



Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार