छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावास खैराभाठा में 10 दिसम्बर को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी धुव गोंड़ समाज महासमुन्द (खल्लारी राज) अध्यक्ष शिव कुमार ध्रुव, विशिष्ठ अतिथि पुष्पेन्द्र ध्रुव (कोषाध्यक्ष श्याम धुव, गणेश ध्रुव, सरजू ध्रुव, लोकेश मांझी एवं वेद प्रकाश ध्रुव थे एवं अध्यक्षता रामनारायण ध्रुव एवं खान मैडम थी। कार्यक्रम में अध्यक्ष शिव कुमार धुव ने अपने उदबोधन में कहा शहीद वीरनारायण सिंहछत्तीसगढ़ के ही नहीं बल्कि पूरे भारत में सन् 1857 की क्रान्ति के उन विभूतियों में से हैं जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ गुलामी के अंधेरे को चीरकर सुराज लाने के लिए अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया। 



शहीद वीर नारायण सिंह को स्वराज की प्रेरणा अपने दादा फतेनारायण सिंह से मिली थी, जिन्होंने भोसले शासन के आधिपत्य को ठुकरा कर सोनाखान रियासत की स्थापना की थी। फतेनारायण सिंह के बाद उनके पुत्र रामराय सिंह फिर उनके पुत्र वीर नारायण सिंह ने प्रजा की सेवा एवं खुशहाली को ही अपना लक्ष्य बनाया। इसका प्रमाण इस बात से पता चलता है कि जब भयंकर अकाल के समय में सोनाखान भूख से बिलख रही थी, तो उनके वीर ने एक बनिए माखन के गोदाम जहाँ उसने भारी मात्रा में अनाज एकत्रित करके रखा हुआ था, को लूटकर लोगों में बाँट दिया। 



अध्यक्ष शिव कुमार ध्रुव कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र धुव ने बच्चो को शिक्षा व सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुये प्रोत्साहित किया साथ ही इस वर्ष कक्षा 10वी से स्नातक तक के बच्चों को (एक बालक एवं एक बालिका) अधिकतम प्राप्तांक लाने पर मुम्बई दर्शन के लिए हवाई जहाज से आने जाने का खर्च देने की बात की है साथ ही लोकेश मांझी ने द्वितीय व तृतीय स्थान पर अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओ को 5000 का स्मार्ट वॉच एवं गणेश धुव के द्वारा 2000 नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।अध्यक्षता छात्रावास अधिक्षक  रामनारायण ध्रूव ने कहा जागरूकता के कारण शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा को सहीं पहचान मिली और अब यह जगह जगह  शहीद वीरनारायण सिंह चौंक के नाम से जाना जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त श्याम कुमार ध्रुव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार