तीन गांवों के किसानों को मिलेगा नवीन धान खरीदी का लाभ मालीडीह में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ



महासमुन्द। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत मालीडीह में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। नवीन धान खरीदी केंद्र से तीन गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। 

आज सोमवार को ग्राम पंचायत मालीडीह में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिपं सदस्य अमर चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, ढेलू निषाद, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, तारिणी दीपक साहू मौजूद थे।  



पूजा अर्चना पश्चात संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभांरभ किया। इस दौरान अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार लगातार किसानों के हितों में फैसला ले रही है। कर्जमाफी के साथ ही समर्थन मूल्य में किसानों का धान खरीदा जा रहा है। मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का दर्द समझकर जन सरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से आज किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में ध्यान रखते हुए विधानसभा क्षेत्र में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए स्वीकृति दिलाई गई है। चार साल के कार्यकाल में बड़गांव, कोसरंगी, अचानकपुर, अछोला, सरईपाली, डुमरपाली, सलिहाभाठा व मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है। मालीडीह में धान खरीदी केंद्र खुलने से मालीडीह सहित पिरदा व कौंवाझर के किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण चंद्राकर, आनंद पटेल, दिलीप जैन, केशव चौधरी, ओमप्रकाश यादव, कपिल साहू, गौतम सिन्हा, माणिक साहू, हर्ष शर्मा, राधेश्याम ध्रुव, राधेलाल सिन्हा, सत्यभान जेंडरे, रविन्द्र चंद्राकर, गेंदलाल यादव, शाखा प्रबंधक रामसिंग साहू, प्रबंधक भारत निर्मलकर, कृष्णा पटेल, विशेष साहू, विशम्भर साहू, उत्तम सिन्हा, सुनील चंद्राकर, मोहन चंद्राकर, हेमंत चंद्राकर, ओसराम ढीढी, अशोक पटेल, रेखराम साहू, मनोज ध्रुव, आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार